विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2020

'बिहार के रॉबिनहु़ड' DGP गुप्तेश्वर पांडेय का आया म्यूज़िक वीडियो, बिहार चुनाव में दिखेगा कुछ अलग अंदाज?

गुप्तेश्वर पांडेय अपने रिटायरमेंट और एक म्यूज़िक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने मंगलवार को वीआरएस यानी स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले लिया. उनके वीआरएस को केंद्र से मंजूरी भी मिल गई है. दिलचस्प है कि इसी दिन उनके नाम से एक म्यूज़िक वीडियो भी रिलीज हुआ है.

Also Read in
'बिहार के रॉबिनहु़ड' DGP गुप्तेश्वर पांडेय का आया म्यूज़िक वीडियो, बिहार चुनाव में दिखेगा कुछ अलग अंदाज?
गुप्तेश्वर पांडेय के राजनीति में शामिल होने की अटकलें तेज होती जा रही हैं.
  • DGP गुप्तेश्वर पांडेय का म्यूज़िक वीडियो रिलीज
  • राजनीति में शामिल होने की लग रही हैं अटकलें
  • पहले ही ले चुके हैं वीआरएस
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में बिहार पुलिस की जांच शामिल होने के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (Bihar DGP Gupteshwar Pandey) लगातार चर्चा में रहे थे, कभी सीबीआई जांच पर, कभी मुंबई पुलिस तो कभी रिया चक्रवर्ती पर अपने बयान को लेकर. फिलहाल गुप्तेश्वर पांडेय अपने रिटायरमेंट और एक म्यूज़िक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने मंगलवार को वीआरएस यानी स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले लिया. उनके वीआरएस को केंद्र से मंजूरी भी मिल गई है. दिलचस्प है कि इसी दिन उनके नाम से एक म्यूज़िक वीडियो भी रिलीज हुआ है. 'रॉबिनहुड बिहार के' टाइटल वाले इस वीडियो में डीजीपी पांडेय खुद दिखाई दे रहे हैं. माना जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडेय अब अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने की तैयारी में हैं, इसीलिए उन्होंने वीआरएस भी लिया है.

बिग बॉस शो में प्रतिभागी रह चुके दीपक ठाकुर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं और आवाज़ दी है. इस वीडियो में ठाकुर को भी देखा जा सकता है. इस वीडियो में गुप्तेश्वर पांडेय की उपलब्धियों और साख का गुणगान किया गया है. दिलचस्प तरीके से इसमें सुशांत सिंह राजपूत के केस का ज़िक्र भी किया गया है और बताया गया है कि कैसे गुप्तेश्वर पांडेय ने इस मामले में अपनी आवाज़ बुलंद रखी थी.

यह भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की 'औकात' वाला बयान देने वाले बिहार के DGP ने छोड़ी पुलिस की नौकरी, अब बनेंगे नेता

पांडेय के वीआरएस लेने और राजनीति में आने की चर्चा काफी वक्त से चल रही थी. पिछले दिनों वो अपने गृहराज्य बक्सर जाकर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष से मिले थे, हालांकि, यहां उन्होंने अपने संवैधानिक पद पर होने की बात कहकर चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज कर दिया था. लेकिन अब उन्होंने वीआरएस ले लिया है. 

बुधवार को पांडेय की ओर से यह बयान भी आया है कि उनका रिटायरमेंट का फैसला सुशांत सिंह राजपूत केस से किसी भी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है. बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग पर हुई सुनवाई के दौरान मामले की मुख्य आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने नीतीश कुमार के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसपर पांडेय ने कहा था कि 'रिया चक्रवर्ती की इतनी औकात नहीं है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री को कुछ कह सकें'. हालांकि, इस पर काफी बवाल मचा था, जिसपर पांडेय को सफाई देनी पड़ी थी.

यह भी पढे़ं: बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मेरे रिटायरमेंट का सुशांत मामले से कोई कोई लेना-देना नहीं

बाद में ड्रग्स कनेक्शन के आरोपों में जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को गिरफ्तार किया था, तो NDTV से बातचीत में गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि 'सच धीरे-धीरे सामने आ रहा है. कुछ लोग जितने मासूम दिखते हैं, उतने मासूम होते नहीं हैं.'

अगले दो-तीन महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. गुप्तेश्वर पांडेय के संबंध एनडीए नेताओं से अच्छे हैं. अब उन्होंने वीआरएस भी ले लिया है, किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं हैं और अब तो म्यूज़िक वीडियो भी रिलीज़ हो गया है, ऐसे में अब बस उनकी तरफ से राजनीति में शामिल होने की घोषणा होनी बाकी रह गई है.

Video: रिया की गिरफ्तारी पर बोले बिहार के DGP : धीरे-धीरे सच सामने आ रहा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gupteshwar Pandey Music Video, Robinhood Bihar Ke, Bihar DGP Gupteshwar Pandey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com