विज्ञापन

VIDEO: गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुरू, खाली कराया कैम्पस

थाना कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर के भीतर एक तेंदुए को देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

VIDEO: गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुरू, खाली कराया कैम्पस
  • गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के ग्रीन फील्ड स्कूल परिसर में तेंदुए के दिखने से हड़कंप मच गया है
  • तेंदुए की मौजूदगी स्कूल के पीछे लगे प्लेइंग ग्राउंड के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद हुई है
  • स्कूल को खाली करवा दिया गया है और सुरक्षा के कारण छात्रों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगा दी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

गाजियाबाद: थाना कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर के भीतर एक तेंदुए को देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा लिया गया है और छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.
 


सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुआ तेंदुआ

तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि स्कूल के पीछे की तरफ लगे प्लेइंग ग्राउंड के सीसीटीवी कैमरों से हुई है. फुटेज में तेंदुए को स्कूल के मैदान में घूमते हुए साफ देखा जा सकता है. जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्कूल के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.


मेरठ से बुलाई गई एक्सपर्ट टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद वन विभाग के साथ-साथ मेरठ से भी विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है. तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जाल और अन्य उपकरणों के साथ सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com