विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2020

'नीतीश जी अपनी पारी खेल चुके, जनता उन्हें विदाई दे', चुनाव के आखिरी दिन बोले संजय राउत

Bihar Assembly Polls 2020: आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के दिन आखिरी समय में पूर्णिया के धमदाहा में जेडीयू प्रत्याशी लेसी सिंह का चुनाव प्रचार करते हुए नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि यह उनका अंतिम चुनाव है. तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार अब राजनीति से संन्यास लेंगे.

'नीतीश जी अपनी पारी खेल चुके, जनता उन्हें विदाई दे', चुनाव के आखिरी दिन बोले संजय राउत
Bihar Assembly Polls 2020: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि बिहार के लोग नीतीश कुमार को विदाई दें.

बिहार विधान सभा चुनावों (Bihar assembly Polls) के आखिरी चरण के मतदान के दिन शिव सेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि बिहार के लोग नीतीश कुमार को विदाई दें. मीडिया से बातचीत में राउत ने कहा, "नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं. वो अपनी पारी खेल चुके हैं. अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए. बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतज़ार कर रही थी. इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी."

आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के दिन आखिरी समय में पूर्णिया के धमदाहा में जेडीयू प्रत्याशी लेसी सिंह का चुनाव प्रचार करते हुए नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि यह उनका अंतिम चुनाव है. तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार अब राजनीति से संन्यास लेंगे.

बिहार में शराबबंदी : 4 सालों में 2 लाख गिरफ्तारियां और उत्पीड़न के मामले, लेकिन क्या है योजना की हकीकत?

उधर, राजद नेता तेजस्वी यादव बार-बार आरोप लगाते रहे हैं कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं. उनसे बिहार नहीं संभल पा रहा है. इनके अलावा लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं. उन्होंने चुनाव के आखिरी दिन भी कहा कि नीतीश कुमार अब दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.

वीडियो: बिहार चुनाव : मोतिहारी के 2 अहम मुद्दे- चीनी मिल और आयुर्वेदिक कॉलेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BiharAssmeblyElections2020, Bihar Eleciton 2020, Bihar Last Phase Election, Shiv Sena, Sanjay Raut, Nitish Kumar, Last Election Of Nitish Kumar, Farewell To Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com