Bihar Assembly Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Polls) की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी हलचल बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)शुक्रवार को राज्य में एनडीए गठबंधन के लिए तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. उनकी यह रैलियां सासाराम, गया और भागलपुर में आयोजित होंगी. सुबह करीब 10:30 बजे सासाराम की रैली को संबोधित करने के बाद वे दोपहर 12:15 बजे के करीब गया में रैली करेंगे जबकि भागलपुर की रैली को वे 2:40 बजे संबोधित करेंगे. पीएम के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचेंगे और महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में रैली करेंगे. दोनों नेता राज्य में अपने-अपने गठबंधन के लिए सिलसिलेवार रैलियां करेंगे.
'नीतीश राज में हुए सिर्फ घोटाले, सरकार बनी तो जांच करवाकर भेजूंगा जेल', बोले चिराग पासवान
प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को पहले चरण के मतदान के लिए सासाराम, गया और भागलपुर में तीन रैलियों में NDA के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेगे. जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम और भागलपुर में रैलियों में मोदी के साथ रहेंगे.गया में मोदी के साथ जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह ललन और पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी मंच साझा करेंगे.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
बिहार में CM नीतीश कुमार से लोगों की नाराज़गी के क्या कारण हैं? पढ़ें - 10 बड़ी बातें
भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न स्थानों पर प्रचार किया है. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया जिसमें लोगों को कोविड-19 का मुफ्त टीका देने का वादा किया गया.जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार रोजाना चार-पांच रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए वह डिजिटल रैलियों का भी सहारा ले रहे हैं.(भाषा से भी इनपुट)
कोरोना में नियमों की अनदेखी, बिना मास्क मंच पर नेताओं की भीड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं