पश्चिमी उत्तर पदेश के कांग्रेस के कद्दावर नेता इमरान मसूद ने ्सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया. उनके साथ वहां के कांग्रेस के विधायक मसूद अख़्तर भी सपा में शामिल होंगे. कांग्रेस ने इसे इमरान मसूद की ऐहसान फरामोशी बताया है. दरअसल, इमरान मसूद ने सहारनपुर में एक बड़ी सभा कर जनता से समाजवादी पार्टी में शामिल होने की राय ली. इमरान सहारनपुर के कांग्रेस के बड़े नेता रशीद मसूद के भतीजे हैं, जो 9 बार सांसद रहे हैं.
इमरान मसूद के घर उनके इलाक़े की आवाम का हुजूम था. इमरान उनसे समाजवादी पार्टी में जाने के अपने फ़ैसले पर हामी भरवाना चाहते थे और उन्होने यही किया. इस दौरान उन्होंने कहा, भाइयों हमें अखिलेश जी से मिलने जाना है, समाजवादी पार्टी में शामूलियत के लिए. क्या आप लोग मेरी बात से सहमत हैं? इस ज़िले की सातों विधानसभा पर हम लोगों को जिताकर भेजना है. इमरान मसूद के जाने का मकसद इमरान मसूद नहीं, यह तमाम हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मसूद के इस ऐलान के बाद वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें कंधों पे उठा कर उनका जुलूस निकाला. उनके साथ सहारनपुर देहर सीट से कांग्रेस के विधायक मसूद अख़्तर ने भी समाजवादी पार्टी में जाने का ऐलन किया. उन्होंने कहा कि इस फिरकपरस्त पार्टी को भारतीय जनता पार्टी की सत्ता को दूर करने के लिए यहां एक गठजोड़ की ज़रूरत है. यही इमरान भाई बहुत दिन से कहते आ रहे हैं. लेकिन वो चीज़ चली नहीं इसलिए जनता यह चाहती है और जनता की यह राय है कि भारितीय जनता पार्टी को अगर शिकस्त दे सकती है तो वो समाजवादी पार्टी ही दे सकती है. हम लोग जनता के साथ हैं. जनता का जो फ़ैसला है, वा हमारा फ़ैसला है.
'जनता को धोखा...' : योगी के मंत्री ने किया 'आधे-अधूरे' पुल का उद्घाटन तो भड़क उठी सपा
बता दें कि इमरान मसूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े नेता रशीद मसूद के भतीजे हैं. रशीद मसूद 9 बार सांसद रहे हैं. इमरान मसूद 2007 में आज़ाद उम्मीदवार की हैसियत से विधायक बने. 2014 में वे कांग्रेस के टिकट से लोकसभा का चुनाव लड़े और 4 लाख से ज़्यादा वोट हासिल किए, लेकिन कांग्रेस कहती है कि उनका पार्टी छोड़कर जाना ऐहसान फरमोशी है.
सहारनपुर से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि इससे कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पार्टी संगठन यहां मजबूत है. पूरे प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है. अगर हम कांग्रेस पार्टी छोड़ते हैं तो मैं यह कहूँगा कि यह एहसान फरमोशी होगी.
यूपी में 10 मार्च के बाद बीजेपी का साफ होना तय : अखिलेश यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं