उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) की तारीखों का ऐलान होते ही सत्ता और विपक्षी पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा शाहजहांपुर में एक आधे-अधूरे पुल का लोकार्पण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह काम जनता को बेवकूफ बनाने के लिए किया गया है.
नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने सोमवार को बताया कि मंत्री सुरेश खन्ना ने गर्रा नदी पर ककरा से अजीजगंज नगरिया मोड़ को जोड़ने वाले सेतु निगम के एक पुल का पिछले बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया था. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, पुल की रेलिंग और पुल से मुख्य सड़क को जोड़ने वाला मार्ग अभी नहीं बना है, लेकिन नगर निगम ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के डर से जल्दबाजी में मंत्री से इसका लोकार्पण करा दिया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सपा ने इस मामले पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है. पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने आरोप लगाया कि भाजपा आधे अधूरे कार्यो का उद्घाटन करके श्रेय लेना चाहती है. यह जनता को धोखा देने की कोशिश है.
READ ALSO: 'ये इलेक्शन अब 80% बनाम 20% के बीच : UP चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने छेड़ा नया राग
उन्होंने दावा किया कि भाजपा हर जगह से नाकाम हो चुकी है और उसे पता है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता उसके हाथ से निकल जाएगी, इसीलिए जल्दबाजी में अधूरी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जा रहा है.
सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुल को जनता के लिए 26 जनवरी को खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी कुछ काम बाकी है जिसे पूरा किया जा रहा है और सड़क पर पत्थर लगाने का काम जारी है.
वीडियो: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, यूपी में सात चरणों में मतदान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं