विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2022

पश्चिम बंगाल : जलाए गए घरों से मिले आठ शव, एक दिन पहले ही TMC नेता की हुई थी हत्या

ये घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के बाद हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामपुरहाट शहर के बाहरी इलाके में स्थित बोगतुई गांव में घरों से अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं.

पश्चिम बंगाल : जलाए गए घरों से मिले आठ शव, एक दिन पहले ही TMC नेता की हुई थी हत्या
आग से नष्ट हुए कुछ मकानों से सात लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं.
रामपुरहाट:

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को आग से नष्ट हुए कुछ मकानों से आठ लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी. ये घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के बाद हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामपुरहाट शहर के बाहरी इलाके में स्थित बोगतुई गांव में घरों से अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- UP: गोवंश तस्‍करी की अफवाह में मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई, गाली गलौज; कैमरे में सब रिकॉर्ड

हालांकि, दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया कि घटनास्थल से 10 जले हुए शव बरामद किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि बरशाल गांव के पंचायत उप प्रमुख एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता भादु शेख का शव सोमवार को इलाके में मिला था. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

VIDEO: दिल्‍ली में फौज में भर्ती के लिए खुलेगा ट्रेनिंग स्‍कूल, शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा नाम 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal, Bodies Recovered, Burnt Houses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com