Delhi Coronavirus: दिल्ली पुलिस के एक और पुलिस कर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ASI) जीवन सिंह की कोरोना से मौत हो गई. जीवन सिंह दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात थे. उनको 23 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था. गंगाराम अस्पताल में आज उनकी मौत हो गई.
कोरोना वायरस संक्रमण से दिल्ली में अब तक 12 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस से अब तक दिल्ली पुलिस के करीब 2250 पुलिस कर्मी संक्रमित हुए. इनमें से करीब 1650 ठीक हो चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोविड-19 के भयावह वक्त में हर तरफ संक्रमण से बचने के उपाय किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस भी अपने मुलाजिमों को बचाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रद्दोबदल में लगी है. पुलिस कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए तथा पब्लिक को सुविधा देने के लिए लंबे अरसे से पुलिस के कामकाज में बदलाव की कवायद चल रही है. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए पहली बार ई-बीट बुक (E-beat book) लॉन्च की है. सेन्ट्रल दिल्ली में दिल्ली पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कमला मार्किट थाने में दिल्ली पुलिस की पहली E-Beat Book का शुभारंभ करते हुए थाने के 12 बीट अधिकारियों को ई-बीट बुक सौंपी दी. पुलिस ने दशकों से चली आ रही पुरानी बीट बुक के सिलसिले को आज विराम देकर डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपना लिया है.
उपायुक्त संजय भाटिया का कहना है यह E-beeat book में पुलिस के पास एरिया की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी जिसके चलते पुलिस को कानून व्यवस्था को सदृढ़ बनाने में निश्चित तौर से मदद मिलेगी. यह e-beat book एक मोबाइल में डिजिटल रूप में होगी. अब बीट अधिकारी को कागज की डायरी लेकर नही घूमना पड़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं