विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

सेना हर स्थिति में माकूल जवाब देने को तैयार : जनरल बिपिन रावत

मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा, "मंदिर में मैंने अपने सेना के जवानों के बचाव और सुरक्षा के लिए दुआ मांगी."

Also Read in
सेना हर स्थिति में माकूल जवाब देने को तैयार : जनरल बिपिन रावत
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत.
लखनऊ/वाराणसी: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि सेना के पास हथियारों की कमी नही है और वह हर तरह की स्थिति में माकूल जवाब दे सकती है. सेनाध्यक्ष शुक्रवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था. यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की. मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा, "मंदिर में मैंने अपने सेना के जवानों के बचाव और सुरक्षा के लिए दुआ मांगी."

सेनाध्यक्ष ने कहा कि देश की सेना के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है. 

फील्ड मार्शल जनरल करियप्पा को 'भारत रत्न' से नवाजा जाए : सेना प्रमुख बिपिन रावत

रावत ने कहा, "हमें अपने हथियारों को बदलती तकनीक के साथ बेहतर करते रहना होगा और सेना को इस नई तकनीक से लैस करना होगा, जिससे हम दुश्मनों से लोहा ले सकें."


उन्होंने कहा कि आज की तारीख में सेना हर तरह की स्थिति में जवाब देने के लिए तैयार है और किसी भी तरह के हमले से डरने की जरूरत नहीं है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
General Bipin Rawat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com