विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2020

'Surender Modi' पर अमित शाह की राहुल गांधी को खरी-खरी- "पाकिस्तान-चीन को खुशी हो इस तरह के बयान ठीक नहीं"

गृहमंत्री शाह ने कहा कि हम भारत के खिलाफ चलाए जा रहे प्रोपेगेंडा से निपटने में सक्षम हैं लेकिन यह दुख की बात है कि एक बड़ी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कोरोना संकट के समय ओछी राजनीति कर रहे हैं.

'Surender Modi' पर अमित शाह की राहुल गांधी को खरी-खरी- "पाकिस्तान-चीन को खुशी हो इस तरह के बयान ठीक नहीं"
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना
नई दिल्ली:

गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की ओर से किए गए  "Surender Modi" वाले ट्वीट को लेकर उन पर निशाना साधा. शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि राहुल गांधी के हैशटैग को चीन और पाकिस्तान ने बढ़ावा दिया है. कांग्रेस नेता को ओच्छी राजनीति करना बंद कर देना चाहिए. शाह ने कहा कि पार्लियामेंट होनी है, चर्चा करनी है तो आइये, करेंगे. 1962 से आज तक दो-दो हाथ हो जाएं. 

गृहमंत्री शाह ने कहा कि हम भारत के खिलाफ चलाए जा रहे प्रोपेगेंडा से निपटने में सक्षम हैं लेकिन यह दुख की बात है कि एक बड़ी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कोरोना संकट के समय ओछी राजनीति कर रहे हैं. यह विषय उनके और उनकी पार्टी के लिए फिर से विचार के लिए हैं. उनके  हैशटैग को चीन और पाकिस्तान द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है. जब देश के जवान संघर्ष कर रहे हों, सरकार स्टैंड लेकर ठीक कदम उठा रही है, उस वक्त पाकिस्तान और चीन को खुशी हो इस प्रकार के बयान किसी को  नहीं देने चाहिए.

उल्लेखनीय है कि 15 जून को लद्दाख में गलवान घाटी में चीन और भारतीय सैनिकों की झड़प में हमारे 20 जवानों की जान कुर्बान हुई थी. इसके बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी पर चीन के सामने सरेंडर करने का आरोप लगा रहे हैं. राहुल  गांधी ने अपने एक ट्वीट में लिखा- "नरेंद्र मोदी वास्तव में Surender Modi है." जिसके बाद से बीजेपी राहुल गांधी की आलोचना कर रही है. 

वीडियो: मुकाबला : कांग्रेस-बीजेपी के आपसी आरोपों के बीच अहम सवाल गायब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Rahul Gandhi, Surender Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com