विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2022

आगरा : आयकर विभाग की कार्रवाई में जूता कारोबारियों ने 29 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकार की

चार दिन तक चली इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जूता कारोबारियों के आगरा, नोएडा और दिल्ली स्थित 15 ठिकानों पर जांच की.

आगरा : आयकर विभाग की कार्रवाई में जूता कारोबारियों ने 29 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकार की
आयकर ने जूता कारोबारियों के संपत्ति में किए गए निवेश सहित अन्य दस्तावेजों को खंगाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आगरा:

उत्तर प्रदेश के आगरा में आयकर विभाग की कार्रवाई में जूता कारोबारियों ने 29 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकार की है. चार दिन तक चली इस कार्रवाई में आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जूता कारोबारियों के आगरा, नोएडा और दिल्ली स्थित 15 ठिकानों पर जांच की. सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने जूता कारोबारियों के आगरा, दिल्ली और नोएडा सहित 15 ठिकानों पर मंगलवार को जांच शुरू की थी.

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की टीमों ने जूता कारोबारियों के संपत्ति में किए गए निवेश सहित अन्य दस्तावेजों को खंगाला और शुक्रवार रात कार्रवाई समाप्त हो गई. सूत्रों ने कहा कि कार्रवाई में 29 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है, हालांकि यह राशि अभी और बढ़ सकती है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Income Tax Raids, Income Tax Evasion Case, Income Tax Raids In Agra, Raids On Shoe Traders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com