वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज प्रतिष्ठित वीर चक्र से सम्मानित किया. गौरतलब है कि वर्धमान ने फरवरी 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय पाकिस्तान के साथ हुई हवाई झड़प के दौरान दुश्मन के लड़ाकू विमान एफ 16 को मार गिराया था. हालांकि इस दौरान उनका मिग 21 भी गिर गया था और पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया था. पड़ोसी देश ने तीन दिनों तक अभिनंदन को बंधक बना कर रखा था, हालांकि इसके बाद उनकी सकुशल देश वापसी भी हो गई थी. उस समय अभिनंदन विंग कमांडर थे. उनके इसी जज्बे के लिए राष्ट्रपति ने आज उन्हें वीर चक्र सम्मान से नवाजा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को गिराने वाले वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को मिला प्रमोशन
इससे पहले अभिनंदन को इसी महीने प्रमोशन भी मिला जिसके बाद वे विंग कमांडर से ग्रुप कैप्टन हो गए. अभिनंदन श्रीनगर स्थित 51 स्क्वाड्रन का हिस्सा थे और उन्होंने 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तानियों द्वारा शुरू किए गए हवाई हमले को नाकाम करने के लिए उड़ान भरी थी. भारत ने 26 फरवरी 2019 को खैबर पख्तूनख्वा इलाके में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जैश) पर हवाई हमला किया था.
इसके बाद पाकिस्तान और भारत के बीच 27 फरवरी को हुई हवाई झड़प में अभिनंदन ने पाकिस्तान का एफ—16 फाइटर विमान मार गिराया था. हालांकि इस दौरान मिग21 भी गिर गया और वे दुश्मन के इलाके में पहुंच गए. पाकिस्तानी आर्मी ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया जिसके बाद इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप के साथ-साथ भारत की ओर से बनाए गए व्यापक दबाव के कारण पाकिस्तान सेना को उन्हें रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं