- एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने भारतीय वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमान में अपनी अंतिम उड़ान भरी है
- भारतीय वायुसेना (आईएएफ) प्रमुख 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे
- वायुसेना ने उनकी उड़ान का वीडियो साझा किया, जो उनके नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को दर्शाता है
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने सोमवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में आखिरी बार उड़ान भरी. वह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे. भारतीय वायुसेना ने देर रात ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर ‘तरंग शक्ति' अभ्यास के दौरान भरी गई यह उड़ान ऐसे लड़ाकू पायलट की भावना को दर्शाती है, जिसने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करने में विश्वास किया है.
वायुसेना ने सिंह की उड़ान का एक वीडियो और अभ्यास के दौरान मित्र देशों के विमानों तथा सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के साथ उड़ान भरते हुए उनकी तस्वीरें भी साझा कीं.
VIDEO | Rajasthan: IAF chief Air Chief Marshal A P Singh, who is set to superannuate at the end of this month, has flown his last fighter jet sortie aboard an indigenous Tejas, during Exercise Tarang Shakti at Jodhpur Air Force Station. (Source: Indian Air Force) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2026
वायुसेना ने पोस्ट में कहा, “एक आखिरी लड़ाकू उड़ान. जीवनभर का जुनून. स्वदेशी तेजस विमान की कमान संभालते हुए एयर चीफ मार्शल एपी सिंह अपनी आखिरी लड़ाकू उड़ान के लिए आसमान में उड़ान भर रहे हैं. यह उनके शानदार करियर का एक अहम क्षण है, जो उड़ान के प्रति उनके गहरे जुनून और देश की सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से परिभाषित रहा है.”
इसे भी पढ़ें: 'वे हमें F-35 जेट्स के पास तक जाने नहीं देते', एयर फोर्स चीफ के मजाक पर अमेरिकी कमांडर ने दी सफाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं