महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 782 नए मामले सामने आये जबकि दो मरीजों की मौत दर्ज की गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को आए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,65,298 हो गई है जिनमें से 1,43,697 मरीजों की जान जा चुकी है. अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,228 है जबकि गत 24 घंटे के दौरान 1,361 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अब तक महामारी को मात देने चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 77,10,376 हो गई है.
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में ओमीक्रोन स्वरूप से अबतक 4,629 संक्रमित हुए जिनमें 4,456 ठीक हो गये . मुम्बई (Mumbai) में कोविड के 103 नये मामले सामने आये जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या 10,55,481हो गयी है. उनमें से 16,691 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Coronavirus India Updates: देश में कोरोना के 13,166 नए मामले, कल के मुकाबले 7 फीसदी कम
बता दें, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,16,117 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 1,11,472 हो गई. संक्रमण से 243 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,13,724 हो गई. कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार 21 दिन से एक लाख से कम बने हुए हैं. देश में अभी 1,11,472 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और यह संख्या कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,409 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.54 प्रतिशत हो गई है.
'99 लाख लोगों ने नहीं ली है पहली डोज', कोरोना के मामले में महाराष्ट्र को लेकर खुलासा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं