देश में बुधवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले दर्ज किए गए हैं. भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 1,64,522 हैं. रिकवरी रेट वर्तमान में 98.42% है. पिछले 24 घंटों में 31,377 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,21,89,887 पहुंच गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.28% है. वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.80% है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 278 लोगों की मौत हुई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 278 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,12,622 हो गई. देश में अभी 1,64,522 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.38 प्रतिशत है.
'Coronavirus कैसे पैदा हुआ?' इसकी जांच को रोकने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहा चीन!
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16,553 की कमी दर्ज की गई. उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.