- हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया
- दो बुजुर्ग यात्री अस्पताल में भर्ती
- एक यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया
मुंबई से कोलकाता जा रहा विस्तारा एयरलाइंस का एक विमान सोमवार को उतरने से ठीक पहले तेज हवा के झोंके के कारण गड़बड़ी हुई जिससे तीन यात्री घायल हो गए. इस बोइंग 737 में 113 यात्री सवार थे. समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने विस्तारा के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि लैंडिंग से 15 मिनट पहले उड़ान में गड़बड़ी हुई थी.
अधिकारियों ने कहा कि घायल यात्रियों को हवाई अड्डे पर मेडिकल फैसिलिटी के रिव्यू के बाद अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा कि एक यात्री को छुट्टी दे दी गई है जबकि अन्य दो का कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विमानन नियामक डीजीसीए के सूत्रों ने कहा कि "एक 61 वर्षीय यात्री के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और उसे बेले वू अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है. एक 77 वर्षीय यात्री को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और उसे चारनॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीसरे 36 वर्षीय यात्री को माथे पर एक मामूली चोट लगी है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है."
अलीगढ़ जा रहा था ट्रेनी एयरक्राफ्ट, गड़बड़ी के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि "हम प्राथमिकता के आधार पर घटना की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द और अपडेट साझा करेंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं