इंटीग्रेटेड एयर इंडिया-विस्तारा यूनिट की पहली फ्लाइट (Air India Vistara First Flight) सोमवार रात दोहा से मुंबई के लिए रवाना हुई.'AI2286' कोड के साथ चलने वाली फ्लाइट स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.07 बजे दोहा से रवाना हुई और मंगलवार की सुबह मुंबई पहुंची. एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद यूनिट की यह पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट है.
एयर इंडिया-विस्तारा की पहली फ्लाइट
डॉमेस्टिक सेक्टर में यूनिट की पहली निर्धारित फ्लाइट AI2984 ने मंगलवार सुबह करीब 1.30 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, इसे A320 प्लेन के साथ संचालित किया जा रहा है.मर्जर के बाद एयर इंडिया द्वारा संचालित विस्तारा की फ्लाइट्स के लिए कोड 'AI2XXX' का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बुकिंग के समय विस्तारा की फ्लाइट्स पहचानने में मदद मिल सके.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा

दोहा से रात को मुंबई के लिए रवाना हुई फ्लाइट
पहले, सूत्रों ने कहा था कि दोहा से मुंबई के लिए AI2286 मर्जर वाली यूनिट द्वारा संचालित होने वाली पहली फ्लाइट होगी.
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com से मिली जानकारी के मुताबिक, A321 एयरक्राफ्ट से संचालित होने वाली यह फ्लाइट स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.07 बजे दोहा से रवाना हुई.

ये थी विस्तारा की आखिरी फ्लाइट
विस्तारा का उड़ान कोड ‘यूके' से बदलकर ‘एआई2एक्सएक्सएक्स' हो गया है. विस्तारा की आखिरी उड़ान ‘यूके 115' दिल्ली से सिंगापुर के लिए निर्धारित थी, जो सोमवार को रात 11.45 बजे रवाना हुई. एयर इंडिया और विस्तारा दोनों ही टाटा ग्रुप का हिस्सा हैं. विस्तारा टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं