विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

कैथल में पुरानी हवेली की खोदाई से मिले 103 साल पुराने चांदी के सिक्के

हरियाणा के कैथल में एक पुरानी हवेली की खोदाई के दौरान मिले 103 साल पुराने चांदी के सिक्के मिले हैं. चांदी के सिक्के मिलने के बाद ग्रामीणों में उसे बटोरने के लिए आपाधापी मच गयी.

कैथल में पुरानी हवेली की खोदाई से मिले 103 साल पुराने चांदी के सिक्के
खुदाई में निकले सिक्कों में एक सिक्का वर्ष 1877 का भी है
कैथल:

हरियाणा के कैथल (Kaithal) में एक पुरानी हवेली की खोदाई के दौरान 103 साल पुराने चांदी के सिक्के (silver coins) मिले हैं. चांदी के सिक्के मिलने के बाद ग्रामीणों में उसे बटोरने के लिए आपाधापी मच गयी.यहां के नजदीकी गांव हरसौला में पुरानी हवेली की खोदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान चांदी के 103 साल पुराने सिक्के निकलने शुरू हो गए. सिक्के मिलने की सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और जेसीबी के जबड़े से जो जितने सिक्के बटोर पाता, लेकर चला गया. इसकी सूचना पुलिस को भी मिली, जब तक वह मौके पर पहुंची, तब तक लोग सिक्के लेकर जा चुके थे.

बाद में ग्रामीणों को इकट्ठा कर थाना तितरम पुलिस ने 67 सिक्के लोगों से बरामद कर लिए. हवेली की खोदाई में कितने सिक्के निकले, यह पुख्ता संख्या अभी पता नहीं चल पाई है. इन सिक्कों पर वर्ष 1918 की मुहर लगी है. इनमें एक सिक्का वर्ष 1877 का भी मिला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Silver Coins, Haryana, Kaithal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com