विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2021

जालना में इस्पात कारखाने में विस्फोट होने से 10 श्रमिक घायल

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित सपाश्रृंगी स्टील मिल में एक बॉयलर फट गया और गर्म पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया

जालना में इस्पात कारखाने में विस्फोट होने से 10 श्रमिक घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
जालना:

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक इस्पात विनिर्माण इकाई में शनिवार को विस्फोट होने से दस श्रमिक घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित सपाश्रृंगी स्टील मिल में एक बॉयलर फट गया और गर्म पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया. 

पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद बोंडले ने बताया कि चार श्रमिकों को जालना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि छह अन्य को औरंगाबाद ले जाया गया है.

उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ कथित लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया गया है और इस सिलसिले में जांच की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blast, Steel Factory, 10 Workers Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com