हमारे शरीर के साथ ही दिमाग का स्वस्थ रहना भी जरूरी है. कई बार बढ़ती उम्र, तनाव, बीमारी या अन्य वजहों से दिमाग कम एक्टिव होने लगता है. मेमोरी लॉस, एकाग्रता की कमी, आलस और तनाव हावी होने लगते हैं. ऐसे में पोषण के साथ-साथ कुछ योगासन करके दिमागी सेहत को सुधारा जा सकता है. इन योगासन की मदद से न केवल आपकी याददाश्त मजबूत होगी बल्कि, मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी बेहतर हो सकती है. इससे दिमाग तेज काम करेगा और एकाग्रता बढ़ने के साथ साथ तनाव भी कम हो सकता है.
चलिए जानते हैं कि दिमाग को मजबूत और एक्टिव रखने के लिए किस तरह के योगासन लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं.
1. हलासन
हलासन दिमाग की मेमोरी पर असर डाल सकता है. इसे करने से दिमाग में रक्त का प्रवाह तेज होता है. हठशैली के अन्तर्गत आने वाला ये आसन करने में बेहद ही आसान है और इससे दिमाग को मजबूत बनाने के साथ साथ तनाव को दूर करने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Whiteheads Remedies: व्हाइटहेड्स को दूर करने में मददगार हैं ये घरेलू उपाय

2. पद्मासन
पद्मासन को कमल मुद्रासन भी कहते हैं. दिमाग को शांत करने, एकाग्रता लाने और दिमाग के फंक्शन को तेज करने के लिए पद्मासन काफी कारगर है. इससे दिमाग की तनी हुई मांसपेशियों को आराम मिल सकता है जिससे दिमाग एक्टिव होकर काम करने लगता है. इसके अलावा तनाव और एंजाइटी भरे दिमाग को राहत देने में इस आसन को काफी अच्छा माना जाता है.
Kriti Sanon's Beauty Tips: एक्ट्रेस कृति सेनन ने शेयर किया अपना ब्यूटी सीक्रेट, बताया ...
3. भ्रामरी प्राणायाम
ये एक तरह का प्राणायाम है जो दिमाग में तेजी से फैलती टेंशन और स्ट्रेस को दूर करने में मदद कर सकता है. इससे दिमाग को बेहतर महसूस करवाने वाले हॉर्मोन एक्टिव हो सकते हैं और स्ट्रेस के साथ साथ दिमागी थकान दूर की जा सकती है. इसके अलावा, मेमोरी बूस्ट करने, चिंता, गुस्सा, निगेटिव विचार आदि को भी कम कर सकते हैं.
4. पश्चिमोत्तानासन
ये आसन आपके दिमाग में रक्त की आपूर्ति को तेज कर सकता है जिससे दिमाग एक्टिव होकर ज्यादा तेजी से काम करना शुरू कर देता है. ये दिमाग की नसों को रिलैक्स करता है जिससे चिंता, तनाव से राहत मिल सकती है. इसके अलावा, ये कमर दर्द को भी दूर करने में मदद कर सकता है.
5. सेतुबंध आसन
ये आसन दिमाग की क्षमता बढ़ाता है, फैसले लेने की गति तेज करता है, मेमोरी फंक्शन बूस्ट करता है. ये आसन मस्तिष्क के तंत्रिका तंत्र को रिलैक्स कर दिमाग की तनाव भरी नसों को शांत करने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं