फिल्म भेड़िया के बाद कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में हैं. एक के बाद एक सफल फिल्में दे रहीं कृति बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रसेस में शुमार हो चुकी हैं. अपनी अदाकारी के साथ ही कृति को उनकी परफेक्ट स्किन के लिए भी जाना जाता है. कृति की स्किन बेहद ग्लोइंग और प्योर नजर आती है. यही वजह है कि उनके फैंस हमेशा जानना चाहते हैं कि कृति की स्किन केयर रूटीन क्या है और वह किन प्रोडक्ट्स को यूज करती हैं. फैंस की डिमांड पर कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी नाइट स्किन केयर रूटीन को शेयर किया है.
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी नाइट केयर रूटीन शेयर की है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे लिए स्किनकेयर आत्म प्रेम का एक रूप है. यह मी-टाइम है. एक ऐसी दिनचर्या जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार है. मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं अपना ख्याल रख रही हूं और उस समय को मुझे समर्पित कर रही हूं. मेरे नाइट-टाइम स्किनकेयर को साझा करने के लिए बहुत सारे रिक्वेस्ट आए थे,
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्टः
कृति सेनन का नाइट-टाइम स्किनकेयर-
- कृति सेनन हर रात इस नाइट-टाइम स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करती हैं.
- सबसे पहले वह रोज वाटर अपने चेहरे पर छिड़कती हैं. कृति का मानना है कि अगर स्किन वेट होती है तो कोई भी प्रोडक्ट स्किन में आसानी से ऑब्सर्ब हो जाता है.
- सेकेंड स्टेप में कृति अपने फेस पर नियासिनमाइड टोनर अप्लाई करती है.
- इसके बाद वो हाइड्रेटिंग सीरम को अपने फेस पर लगाती हैं.
- इसके बाद वह जेंटल रेटिनॉल (Retinol) सीरम को हथेलियों पर लेकर हल्के हाथों से अप्लाई करती हैं.
- सीरम के बाद एक्ट्रेस मॉश्चराइजर विथ केरेमाइड्स (ceremides) यूज करती हैं.
- होठों की सॉफ्टनेस के लिए वह लिप बाम अप्लाई करती हैं.
- आइब्रो और लैशेज के लिए वह उन पर कैस्टर ऑयल (castar oil) और ऑलिव ऑयल ( olive oil) लगाती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं