विज्ञापन

ORS Day 2026: हर घर में क्यों होना चाहिए ORS का पैकेट? जानिए बड़े फायदे

डायरिया, उल्टी और बुखार जैसी बीमारियों में शरीर से पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है. ऐसे में ORS शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है.

ORS Day 2026: हर घर में क्यों होना चाहिए ORS का पैकेट? जानिए बड़े फायदे
ORS पीने के फायदे.
NDTV

हर साल 29 जुलाई को वर्ल्ड ओआरएस डे मनाया जाता है. गर्मियों में या डायरिया जैसी समस्याओं के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे कमजोरी, चक्कर और डिहाइड्रेशन हो सकता है. ऐसे में ORS यानी (Oral Rehydration Solution) शरीर को तेजी से हाइड्रेट करता है और खोए हुए मिनरल्स की पूर्ति करता है. बाजार में कई तरह के ORS उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ORS क्या है और यह हर घर की फर्स्ट एड किट में क्यों होना चाहिए.

​क्या होता है ORS?

​ORS का पूरा नाम ऑरल रीहाइड्रेशन साल्ट्स (Oral Rehydration Salts) होता है. यह चीनी, नमक और जरूरी मिनरल्स का एक सटीक मिश्रण होता है. जब हमें दस्त या उल्टी होती है, तो शरीर से सिर्फ पानी ही बाहर नहीं निकलता, बल्कि सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी लवण (इलेक्ट्रोलाइट्स) भी बह जाते हैं. सादा पानी इस कमी को तुरंत पूरा नहीं कर पाता, लेकिन ORS का घोल पीते ही शरीर इसे तेजी से सोख लेता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हर घर में ORS होना क्यों जरूरी है?

1. डायरिया-

उल्टी या दस्त होते ही शरीर पस्त हो जाता है. ORS घोल पीने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और डिहाइड्रेशन का खतरा टल जाता है.
  
2. पानी की कमी-

​छोटे बच्चों में दस्त होने पर पानी की कमी बहुत तेजी से होती है. डॉक्टर मानते हैं कि दस्त शुरू होते ही बच्चे को ORS देना शुरू कर देना चाहिए.

3. सस्ता और असरदार-

मेडिकल स्टोर पर महज 5 से 20 रुपये में मिलने वाला यह पैकेट किसी महंगी दवा से भी ज्यादा असरदार साबित होता है.

4. इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस-

सिर्फ बीमारी ही नहीं, कड़ी धूप में काम करने या ज्यादा पसीना निकलने पर भी ORS पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहता है.

ये भी पढ़ें- रात में खाना खाने के बाद 15 मिनट क्यों टहलना चाहिए, डॉक्टर ने बताए 3 कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World ORS Day, World ORS Day Significance, World ORS Day Slogans, Ors Ke Fayde, ORS Benefits And Uses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com