- हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो लीवर सी संबंधित है.
- हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस बी क्या हैं, और ये कितने खतरनाक हो सकते हैं?
- हेपेटाइटिस बी एक कंटेजियस लीवर इंफेक्शन है.
World Hepatitis Day 2022: हर साल 28 जुलाई को हेपेटाइटिस डे के रूप में मनाया जाता है. हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो लीवर सी संबंधित है इससे कई लोग जूझ रहे हैं. हेपेटाइटिस बेसिकली लीवर इंफेक्शन (Liver Infection) की बीमारी है. इस बीमारी के बारे में सुना तो जरूर होगा लेकिन आप वास्तव में नहीं जानते होंगे कि हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) और हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) क्या हैं, और ये कितने खतरनाक हो सकते हैं. सबसे ज्यादा रिस्की कौन है? या आप खुद को इससे कैसे प्रोटेक्ट कर सकते हैं? तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस बी बीच का अंतर है.
नींद में सांस रुकना या अटकना, खर्राटे मारना हैं स्लीप एपनिया के लक्षण, जानें वार्निंग साइन
हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A)
हेपेटाइटिस ए एक लीवर की बीमारी है उन लोगों के संपर्क से फैल सकती है जो हेपेटाइटिस से संक्रमित हैं. यह ध्यान रखना जरूरी है कि जबकि हेपेटाइटिस ए कंटेजियस होने के साथ साथ अन अवॉइडेबल भी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B)
हेपेटाइटिस बी एक कंटेजियस लीवर इंफेक्शन है जो हेपेटाइटिस ए के समान होता है. हेपेटाइटिस बी वायरस के कारण होता है. कुछ लोगों के लिए एचबीवी एक पुरानी स्थिति में विकसित हो सकता है जो सिरोसिस या लीवर कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. हेपेटाइटिस बी इंफेक्शन आपकी उम्र के आधार पर लक्षण पैदा कर भी सकता है. जब पांच साल से कम उम्र के बच्चों की बात आती है, तो ज्यादातर एसिंप्टोमेटिक होते हैं, लेकिन पांच साल से अधिक उम्र के 30-50 प्रतिशत बच्चों में लक्षण नजर आते हैं.
लो कार्ब डाइट में शामिल सभी कीटो फूड्स की लिस्ट, फिटनेस फ्रीक लोगों की पहली पसंद है ये Low Carb Diet
हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस बी के बीच अंतर | Difference Between Hepatitis A And Hepatitis B
हेपेटाइटिस ए और बी दोनों ही लीवर को प्रभावित करते हैं. दोनों वायरस एक दूसरे से काफी अलग होते हैं. हेपेटाइटिस बी एक ब्लड बोर्न पैथोजन है. इसके ट्रांसमिशन का प्राथमिक तरीका संक्रमित व्यक्ति के साथ ब्लड टू ब्लड कॉन्टैक्ट के माध्यम से होता है. इससे उलट हेपेटाइटिस ए फेकल-ओरल ट्रांसमिशन या दूषित खाना या पानी के सेवन से फैल सकता है.
ये ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि किसी व्यक्ति का हाथ पकड़ने किसी के साथ भोजन करने या संक्रमित व्यक्ति का बनाया हुआ खाना खाने जैसे इंटरैक्शन के जरिए से हेपेटाइटिस बी से इन्फेक्टेड नहीं हो सकता है. थाली और बर्तन को अलग रखने की जरूरत नहीं है. हालांकि, हेपेटाइटिस ए संक्रमित व्यक्ति द्वारा तैयार भोजन से फैल सकता है. हेपेटाइटिस ए मुख्य रूप से खराब स्वच्छता और पर्सनल हाइजीन के कारण होता है.
शरीर में ये 10 बदलाव बताते हैं कि आपको है लीवर की गंभीर बीमारी, जानें किन कारणों से होती है
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं