- हेपेटाइटिस एक वायरल संक्रमण है जो लीवर में सूजन का कारण बनता है.
- हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है.
- यहां हेपेटाइटिस का कारण और बचाव के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं.
World Hepatitis Day 2022: हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस (WHD) मनाने के लिए दुनिया एक साथ आती है. विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2022 इस लीवर की बीमारी (Liver Disease) के बारे में जागरूकता फैलाने और विश्व स्तर पर हेपेटाइटिस के बोझ को कम करने के लिए डब्ल्यूएचओ की एक पहल है. उनकी आधिकारिक रिपोर्ट 'हेपेटाइटिस को खत्म करें' के अनुसार, "2015 में दुनिया भर में वायरल हेपेटाइटिस (Viral Hepatitis) ने 325 मिलियन लोगों को प्रभावित किया, जिसमें 257 मिलियन लोग हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) के साथ जी रहे थे और 71 मिलियन लोग हेपेटाइटिस सी के साथ जी रहे थे. इससे पहले कि हम हेपेटाइटिस के कारणों (Causes Of Hepatitis) रोकथाम के बारे में बात करें. आइए समझते हैं कि हेपेटाइटिस क्या है और यह लोगों को कैसे प्रभावित करता है.
हेपेटाइटिस क्या है? | What Is Hepatitis?
हेपेटाइटिस एक वायरल संक्रमण है जो लीवर में सूजन का कारण बनता है. हेपेटाइटिस के सबसे आम प्रकार हेपेटाइटिस ए, बी, सी और ई हैं. एक अन्य प्रकार का हेपेटाइटिस है - हेपेटाइटिस डी - जो केवल उन लोगों में होता है जो पहले से ही हेपेटाइटिस बी वायरस से संक्रमित होते हैं. जो लोग पहले से ही हेपेटाइटिस बी से संक्रमित नहीं हैं, वे हेपेटाइटिस बी के टीके लगाकर हेपेटाइटिस डी को रोक सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपने लीवर को हेल्दी, पावरफुल बनाने और हेपेटाइटिस से बचाने के 5 तरीके
किन वजहों से होता है हेपेटाइटिस | What Causes Hepatitis
वायरल हेपेटाइटिस या तो हेपेटाइटिस ए / हेपेटाइटिस ई हो सकता है जो मुख्य रूप से दूषित भोजन और पानी से फैलता है. हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी शरीर से फैलता है. तरल पदार्थ, खून या यहां तक कि मां से बच्चे को हो सकता है. हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी आमतौर पर एक पुरानी हेपेटाइटिस का कारण बनते हैं और लीवर सिरोसिस का भी कारण बन सकते हैं.
हेपेटाइटिस ए और ई आमतौर कुछ हफ्तों में ठीक हो जाता है और इसका कोई खास उपचार नहीं होता है. लेकिन अच्छे पौष्टिक आहार और आराम पर निर्भर करता है कि आप इसे कितनी जल्दी हरा पाते हैं. जबकि, हेपेटाइटिस ई कभी-कभी खतरनाक हो सकता है, खासकर गर्भवती महिलाओं में और लीवर फेलियर का कारण हो सकता है.
हेपेटाइटिस की रोकथाम कैसे करें? | How To Prevent Hepatitis?
हमारा लीवर पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं वह लीवर से होकर गुजरता है और इसलिए हमें इसे मजबूत और हेल्दी रखने के लिए सही खाना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन कई देशों के साथ काम कर रहा है ताकि उन्हें हेपेटाइटिस के इलाज और रोकथाम तक पहुंच में सुधार करने में मदद मिल सके. हेपेटाइटिस ए और ई को फूड हाइजीन और पीने के लिए सुरक्षित पानी के उपयोग से रोका जा सकता है. आपको ताजा पका हुआ घर का खाना खाने और स्ट्रीट फूड और कच्चे फूड्स से बचने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, अपने पीने के पानी को उबालकर पीने का प्रयास करना चाहिए.
कब है विश्व हेपेटाइटिस दिवस? जानें इस वायरल लीवर डिजीज डे को मनाने का महत्व
समय पर उपचार के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस बी के लिए टीके उपलब्ध हैं. वह दाल, अंकुरित अनाज, पनीर, अंडे का सफेद भाग, मछली और चिकन जैसे हाई प्रोटीन फूड्स के साथ नमक का कम सेवन करने की सलाह देते हैं. इसके अलावा, वह लीवर सिरोसिस वाले लोगों के लिए बेकरी आइटम, पापड़, अचार, चिप्स, खारे पानी की मछली और रेड मीट से बचने का सुझाव देते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं