World Hepatitis Day: 28 जुलाई को हर साल पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को इस बीमारी के प्रति अवेयर करना है. ये तो हम सभी जानते हैं कि हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) में वायरस के कारण लिवर (Liver) में इंफेक्शन हो जाता है. और एक बार लिवर में इन्फेक्शन (Liver Infection) हो जाए तो ये कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है. लिवर में इन्फेक्शन के चलते लिवर खराब होने से लेकर लिवर कैंसर (Cancer) तक का खतरा बढ़ जाता है. तो आज वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे के दिन जानते हैं कि आखिर क्या है ये बीमारी, इसका इतिहास और बीमारी के बारे में सब कुछ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे: क्या है हेपेटाइटिस डे का इतिहास, महत्व और थीम (World Hepatitis Day 2022: Date, Theme, History, Significance)
क्या है हेपेटाइटिस की बीमारी | What is Hepatitis
हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसके चलते लिवर में स्वेलिंग आ जाती है. सूजन की वजह से सेल्स को नुकसान पहुंचता है. हेपेटाइटिस की बीमारी के पांच टस्ट्रेन हैं जिन्हें अल्फाबेट से जाना जाता है. हेपेटाइटिस कई तरह के होते हैं और हर एक के कारण शरीर को अलग-अलग तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आंकड़े बताते हैं कि हेपेटाइटिस के चलते पूरी दुनिया में हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है. लगातार गंभीर हो रही इस बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है. यही वजह है कि इस बीमारी को लेकर लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बढ़ाई जा रही है क्योंकि जानकारी के अभाव के चलते ज्यादातर लोग इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं.
वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे का इतिहास | World Hepatitis Day History
वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे 28 जुलाई को नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिन पर उन्हें सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है. उन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की. डॉ बारूक ने ही हेप-बी वायरस के इलाज के लिए एक डायगोनस्टिक टेस्ट और वैक्सीन को डेवलप किया था. ये वर्ल्ड लेवल का अवेयरनेस मिशन है जिसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने वर्ल्ड वाइड हेपेटाइटिस फ्री बनाने के लिए एक मिशन के रूप में शुरू किया है. 2008 में, पहली बार वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया गया था.
वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे थीम 2022 | Hepatitis Day 2022 Theme
पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई 2022 को वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे मनाया जाएगा. हर साल ये दिन एक थीम के साथ मनाया जाता है. साल 2022 में वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे की थीम रखी गई है 'आई कांट वेट'. इस थीम के पीछे का मकसद यही है कि अब बैठ कर इंतजार नहीं करना है बल्कि साल 2030 तक इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकना है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं