World Brain Tumor Day: ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनकर ही दिल डर से भर जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ब्रेन ट्यूमर घातक नहीं होते. मेनिनजियोमा सबसे आम ब्रेन ट्यूमर (Types of tumor) है, मेनिनजियोमा ट्यूमर अक्सर काफी सौम्य होते हैं, इसके लिए सर्जरी की आवश्यकता भी कम ही होती है. इसका मतलब ये इस तरह के ट्यूमर है, जिसका खतरा बाकियों की तुलना में कम होता है. आइए मेनिनजियोमा (Meningiomas) के बारे में सब कुछ जानते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Meningiomas क्या है (What are meningiomas)
ये ट्यूमर मेनिन्जेस में सेल्स से उत्पन्न होता है, मेनिन्जेस मस्तिष्क और बैक बोन की परत होती है. इसलिए तकनीकी रूप से देखा जाए तो, ये ब्रेन ट्यूमर नहीं हैं क्योंकि वे म्यूटेटेड ब्रेन सेल्स की वजह से नहीं होते. अगर मेनिनजियोमा बढ़ता है या सूजन का कारण बनता है जो ब्रेन या स्कैल्प में अन्य संरचनाओं पर दबाव बढ़ता है, तो यह ब्रेन ट्यूमर के लक्षण पैदा कर सकता है.
साइज के आधार पर निर्भर करता है लक्षण (Symptoms of meningiomas)
मेनिंगिओमास में भी दूसरे ट्यूमर की तरह सिरदर्द, विजन प्रॉब्लम या दौरे के लक्षण होते हैं. बड़े मेनिनजियोमा मस्तिष्कमेरु द्रव (cerebrospinal fluid) के प्रवाह को रोक सकते हैं, जिसकी वजह से ब्रेन में पानी बन सकता है जो याददाश्त को प्रभावित करता है.
Brain Health: बच्चों की ब्रेन पावर को बढ़ाने के लिए उन्हें खिलाएं ये 5 चीजें, सेहत भी रहेगी दुरुस्त
क्या है इलाज (Treatment of meningiomas)
डॉक्टर सीटी स्केन या एमआरआई के जरिए ट्यूमर का पता लगाते हैं. सिरदर्द या दूसरे लक्षण दिखने पर इस तरह के टेस्ट कराए जाते हैं. Meningiomas के मामले में डॉक्टर इसका साइज देख एडवाइज कर सकते हैं कि इसे सर्जरी कर हटाने की जरूरत है या नहीं. ये ट्यूमर आमतौर पर सौम्य होते हैं. इसका अर्थ है कि ट्यूमर कोशिकाओं के शरीर के अन्य भागों में फैलने की संभावना नहीं होती. मेनिनजियोमा चुपचाप बिना किसी समस्या के वर्षों तक बढ़ सकता है और कई बार इसके कोई लक्षण नहीं दिखते.
सर्जरी जरूरी होती है या नहीं (whether surgery is necessary)
मेनिनजियोमा की स्थिति और आकार पर निर्भर करता है कि ऑपरेशन होना चाहिए या नहीं. जरूरत होने पर इसे ऑपरेशन या फिर रेडिएशन थेरेपी से ठीक किया जाता है. अगर ऑपरेशन के बाद भी ट्यूमर पूरी तरह खत्म नहीं होता तो रेडिएशन थेरेपी आजमाई जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Weight loss और Blood Sugar कंट्रोल करेगी एक कप कॉफी, बस बनाते वक्त ध्यान रखें ये एक बात...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं