Foods For Brain: एक हेल्दी डाइट बच्चों की ब्रेन हेल्थ में कई तरह से सुधार कर सकता है. सबसे जरूरी तरीकों में से एक है कि एक हेल्दी डाइट जो ब्रेन हेल्थ में सुधार कर सकती है जो जरूरी न्यूट्रिएंट्स और विटामिन प्रदान करती है, जिससे ब्रेन को ठीक से काम करने में मदद मिलती है. हम अपने बच्चों की ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए हेल्दी डाइट का उपयोग कैसे कर सकते हैं, पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा उन चीजों को शेयर कर रही हैं जिन्हें आप अपने बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं. वह लिखती हैं, "ब्रेन ग्रोथ और फंक्शन सहित हेल्थ के सभी पहलुओं के लिए न्यूट्रिएंट जरूरी हैं."
"हालांकि कोई भी "सुपरफूड" बच्चों के लिए अच्छी ब्रेन ग्रोथ नहीं कर सकता है, कुछ फूड्स जरूरी पोषक तत्वों से भरे होते हैं जो उनके ब्रेन ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए जरूरी होते हैं. हम न्यूट्रिशनिष्ट लवनीत बत्रा के द्वारा शेयर किए गए फूड्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं जो बच्चों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.
डाइट ही नहीं Diabetes में इन 5 कारणों से भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल और फिर होते हैं परेशान
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बच्चों की ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देने वाले फूड्स | Foods That Boost Children's Brain Health
1. दही आयोडीन का एक अच्छा स्रोत है. ब्रेन ग्रोथ और कॉग्नेटिव हेल्थ के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स आयोडीन का एक अच्छा स्रोत होने के अलावा, दही कई अन्य पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, जिंक, बी 12 और सेलेनियम से भरा होता है जो ब्रेन फंक्शनिंग के लिए जरूरी होते हैं.
2. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल और लेट्यूस में फोलेट, फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीनॉयड्स और विटामिन ई और के सहित ब्रेन की रक्षा करने वाले यौगिक होते हैं.
3. फलियां और बीन्स ब्रेन फ्रेंडली न्यूट्रिएंट का एक पंच हैं, जिनमें मैग्नीशियम, जिंक, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और फोलेट शामिल हैं. सभी आपके मूड और ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.
4. साबुत अनाज जैसे कि गेहूं, जौ, चावल, ऐमारैंथ, स्टील-कट ओट्स, कई बी विटामिन से भरपूर होते हैं जो ब्रेन फंक्शनिंग को बनाए रखते हैं.
5. नट्स और बीज मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा-3 से भरपूर सुपरफूड हैं, जो इसे ब्रेन ग्रोथ के लिए आइडियल बनाते हैं. पिस्ता में मौजूद एक अनोखा फाइटोकेमिकल, जिसे ल्यूटिन कहा जाता है, कॉग्नेटिव हेल्थ को प्रभावित करने वाले जरूरी हेल्थ इफेक्ट प्रदान करता है. कद्दू के बीज में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी और ब्रेन की रक्षा करते हैं.
इन 5 चीजों को मिक्सर में डालकर बना लीजिए जूस, तेजी से घटेगा पेट का मोटापा, जानिए तरीका
उनकी रील देखें:
एक बैलेंस और न्यूट्रिएंट से भरपूर डाइट प्रदान करके आप अपने बच्चों के लिए बेहतर ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा दे सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं