A Guide for First-Time Parents: नए जन्मे शिशु के लिए सर्दी का मौसम सबसे मुश्किल भरा होता है. वो मासूम न तो बता सकता है कि उसे कितनी ठंड लग रही है. न ही ये बयां कर सकता है कि ठंड से जुड़े ज्यादा उपाय आजमाने के चलते वो कितना बेचैन हो रहा है. ये जिम्मेदारी सिर्फ माता पिता की है कि वो अपने न्यूबॉर्न बेबी की संतुलित तरीके से देखरेख कर सकें. पहली सर्दियों में शिशु की देखभाल के लिए मां को तो अपनी डाइट में परिवर्तन करने ही पड़ते हैं. डूज और डोन्ट की भी लंबी लिस्ट होती है जिसे फॉलो करना जरूरी है. चलिए जानते हैं. क्या हैं वो बातें जिन्हें ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि शिशु की सेहत पर सर्दी भारी न पड़े.
सर्दियों में नवजात का कैसे रखें ख्याल, इन गलतियों से बचें | How Do You Take Care of a Newborn Baby?
कंबल से पूरा न ढंके
जब आप अपने राज दुलारे बच्चे या बच्ची को सर्द से बचाने की कोशिश करें. तो, उस कोशिश में कभी कंबल या मोटी चादर उन्हें मुंह से ऊपर तक न दें. बच्चों को अगर कुछ असुविधा होगी तो वो खुद आपको ये बता भी नहीं सकेंगे. शिशु को सर्दी से बचाने के लिए कमरे का तापमान सामान्य रखने की कोशिश करें. न कि उन्हें पूरी तरह से कंबल या रजाई में ढक दें. इससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किस समय और कैसे करें Blood Sugar Test, जांच करने से पहले क्या करना चाहिए? जानें सबसे सही तरीका
हीटर के सामने न सुलाएं
कभी भी ये कोशिश न करें कि शिशु को ज्यादा गर्मी पहुंचाने के लिए उसे हीटर के सामने ही सुला दें. ज्यादा गर्मी उसे नुकसान पहुंचा सकती है. हो सकता है इसका असर उसकी नाजुक त्वचा पर दिखाई दे. हीटर को इस तरह से लगाएं कि पूरा कमरा ठंडा होने की जगह सामान्य तापमान पर रहे. न कि उसे सीधे शिशु के सामने ही रख दें. साथ ही कमरे में पानी से भरा एक चौड़ा बर्तन जरूर रखें ताकि हीटर की गर्मी से हवा में ड्रायनेस न बढ़ पाए.
सोते समय आसपास न रखें मोटे कपड़े
बच्चा जब सो रहा हो तो उसको आसपास मोटे मोटे तकिये या कोई भारी कपड़ा न रखें. ऐसा करने में शिशु के हाथ-पैर इसके नीचे आ सकता है, जिससे उसे असुविधा हो सकती है. हो सकता है कि बच्चे को इससे सांस लेने में तकलीफ होने लगे.
दूसरे कमरे में न सुलाएं
विदेशों की तरह भारत में कुछ घरों में बच्चों को अपने साथ एक कमरे में न सुलाने का चलन बढ़ रहा है. लेकिन ऐसी गलती न करें. पहली सर्दियों में कम से कम बच्चे को अपने पास ही सुलाएं. उन्हें झूले पर या दूसरे कमरे में सुलाने का फैसला न करें. मां के स्पर्श की गर्माहट तो बच्चे के काम आती ही है. बच्चा पास में होने पर आप उसे आसानी से वॉच कर सकेंगे. सर्दियों में खासतौर से बच्चे को बीच बीच में चैक करने की आदत जरूर डालें. अगर नैपी गीली हो तो उसे तुरंत बदलें, वर्ना गीलेपन से बच्चे को परेशानी हो सकती है.
बुखार को न करें नजरअंदाज
बुखार को बिलकुल अनदेखा न करें. लोग अक्सर सर्दी जुकाम के साथ आए बुखार को मौसमी बुखार है, ठीक हो जाएगा मानकर छोड़ देते हैं. शिशु की पहली सर्दी में ये सोच उस पर भारी पड़ सकती है. थोड़ी देर जज करें अगर बच्चे के बुखार में राहत न हो तो डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करना ही सबसे बेहतर उपाय है.
What is Thalassaemia? | Causes and Types | मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं