विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2023

कौन से फूड बढ़ा देते हैं किडनी की पथरी का खतरा? जानिए Kidney Stone Diet में क्या शामिल न करें

Foods To Avoid In Kidney Stone: किडनी एक जरूरी अंग हैं जो तरल अपशिष्ट को बाहर निकालते हैं. यहां किडनी की पथरी वाले रोगियों के लिए डाइट टिप्स हैं कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

कौन से फूड बढ़ा देते हैं किडनी की पथरी का खतरा? जानिए Kidney Stone Diet में क्या शामिल न करें
Kidney Stone Diet Tips: किडनी की पथरी से बचने के लिए फूड्स के साथ डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं.
  • किडनी की पथरी से बचने के लिए फूड्स के साथ डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं.
  • हर दिन खूब पानी पिएं और अपने शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें.
  • यहां किडनी की पथरी वाले रोगियों के लिए डाइट टिप्स हैं.

Kidney Stone Diet Tips: किडनी की पथरी किडनी में बनने वाले कठोर क्रिस्टल होते हैं. कैल्शियम जैसे सॉल्ट मूत्र में ऑक्सालेट या फास्फोरस के साथ मिलकर जम जाते हैं और मूत्र के माध्यम से बाहर निकलने पर किडनी की पथरी के दर्द जैसी समस्या पैदा करते हैं. किडनी एक जरूरी अंग हैं जो तरल अपशिष्ट को बाहर निकालते हैं. किडनी की पथरी, सॉल्ट के क्रिस्टल और रसायन मूत्र के साथ मूत्र पथ से बाहर निकलते समय दर्दनाक हो सकते हैं. ये किडनी की पथरी यूरिक एसिड, सिस्टीन या कैल्शियम फॉस्फेट के ढेर की वजह से भी हो सकती है.

कई प्रकार के हेल्दी फूड्स किडनी में ऐसे रसायनों के निर्माण को रोकने में मदद करते हैं. आप किडनी की पथरी से बचने के लिए फूड्स के साथ डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं. यहां किडनी की पथरी वाले रोगियों के लिए डाइट टिप्स हैं कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

वजन कम कर पतला होने, डायबिटीज का खतरा कम करने और इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने के साथ ही कॉफी से मिलते हैं ये 5 लाजवाब फायदे, पढ़ें

हेल्दी फूड्स से किडनी की पथरी को रोकना संभव है?

किडनी की पथरी से बचने के सबसे संभावित तरीकों में से एक यह है कि हर दिन खूब पानी पिएं और अपने शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें. किडनी की पथरी की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आपको प्रत्येक दिन कम से कम 3 लीटर लिक्विड पीने की जरूरत हो सकती है.

वजन या मोटापा बढ़ने से किडनी की पथरी का खतरा बढ़ सकता है?

जी हां ऐसा मुमकिन हो सकता है! लेकिन एक हेल्दी डाइट, व्यायाम और दवाओं का एक बेहतर दृष्टिकोण वजन कम करने में मदद कर सकता है और मोटापे से बनने वाली किडनी की पथरी की स्थिति के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.

फटे होंठों को रातों रात ठीक करने के लिए रामबाण हैं ये घरेलू नुस्खे! आज ही आजमाएं

किडनी की पथरी में कौन से फूड्स खाएं और किससे बचें?

किडनी की पथरी के लिए कोई खास फूड या ड्रिंक नहीं है. किसी व्यक्ति की किडनी की पथरी के प्रकार के आधार पर डाइट प्लान बनाया जाता है. अगर आपके मूत्र पथ में पथरी है, तो आपका डॉक्टर पहले यूरीन और ब्लड टेस्ट करेगा ताकि अंदर बनने वाली पथरी के प्रकार को समझ सकें. 

  • कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन
  • कैल्शियम फॉस्फेट स्टोन्स
  • यूरिक एसिड स्टोन
  • सिस्टीन स्टोन्स
5u3a3geg

किडनी की पथरी के प्रकार के आधार पर डाइट प्लान बनाया जाता है. Photo Credit: iStock

कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन:

ऑक्सालेट गुर्दे की पथरी के प्राथमिक कारणों में से एक है. मूत्र में ऑक्सालेट को कम करने में मदद करने के लिए कुछ फूड्स से बचा जाना चाहिए:

  • नट्स और ड्राई फ्रूट्स से बने प्रोडक्ट्स
  • फलियां ऑक्सालेट्स से भरपूर होती हैं.
  • पालक
  • गेहु का भूसा
  • मांस
  • अंडे
  • मछली
  • दूध, पनीर और अन्य डेयरी प्रोडक्ट
  • सोडियम का सेवन कम करें.

बहुत अधिक सोडियम का सेवन शरीर में किडनी की पथरी बनने की संभावना को बढ़ा सकता है. टेबल सॉल्ट, मसालों, मीट, टिन्ड, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड में सोडियम अत्यधिक मौजूद होता है. फास्ट फूड में भी हाई सोडियम होता है जिससे बचना चाहिए.

क्या नॉन वेज खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं? न्यूट्रिशनिष्ट ने किया इस बात का पर्दाफाश, आप भी जानिए

कैल्शियम फॉस्फेट स्टोन्स:

  • सोडियम का सेवन कम करें
  • फलियां- बीन्स, मटर, दाल और मूंगफली
  • सोया उत्पाद- सोया दूध, सोया मक्खन और टोफू
  • मेवे- बादाम, काजू, अखरोट और पिस्ता
  • सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज

यूरिक एसिड स्टोन:

एनिमल बेस्ड प्रोटीन और अल्कोहल का सेवन बिल्कुल कम कर दें.

सिस्टीन स्टोन्स:

  • ऑक्सालेट फूड्स
  • नट्स
  • फलियां
  • पालक
  • गेहु का भूसा
  • आलू

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

लेखक के बारे में
img
Avdhesh Painuly
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kidney Stone, Kidney Stone Causes, Kidney Stone Removal, Kidney Stone Diet, Foods To Avoid In Kidney Stones, Kidney Stone Diet Tips, Risk Of Kidney Stones
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com