Stone Treatment: पथरी को ज्यादातर लोग ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन ये कई बार जानलेवा साबित हो जाती है. पथरी कई तरह की होती है और हर पथरी के अलग लक्षण नजर आ सकते हैं. आमतौर पर किडनी, गॉलब्लैडर और ब्लैडर में पथरी पाई जाती है. इसे ठीक करने के लिए कई लोग घरेलू उपाय करते हैं, जिनमें से काफी कारगर भी होते हैं. आज हम आपको राजीव दीक्षित के बताए ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे, जिनसे आप अपने पेट में मौजूद पथरी को तोड़ सकते हैं.
क्या होते हैं पथरी के लक्षण?
तमाम तरह की पथरी में जो आम लक्षण है, वो है पेट में तेज दर्द उठना... कई लोगों को ऐसा होता है, लेकिन वो दवा लेकर इसे इग्नोर कर देते हैं. अगर आपको अचानक तेज दर्द या फिर ऐंठन होती है तो ये पथरी का लक्षण है. इसके अलावा भी पथरी के कई लक्षण आपके शरीर में नजर आ सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- अगर आपको मतली या फिर उल्टी जैसा फील हो रहा है तो ये भी पथरी का लक्षण हो सकता है.
- पेशाब करते हुए कुछ लोगों को जलन जैसा महसूस होता है, वहीं कुछ लोगों को दर्द भी होता है. ये भी पथरी का लक्षण है.
- बेशाब में खून आना या फिर किसी भी तरह का रंग दिखना भी पथरी का एक लक्षण है. इसके अलावा पेशाब में गंध आना भी एक लक्षण हो सकता है.
- लगातार बुखार आना और ठंड लगना भी पथरी का लक्षण हो सकता है. ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.
क्या है पथरी का घरेलू इलाज?
आयुर्वेद और नेचुरोपैथी पर काम करने वाले राजीव दीक्षित ने इसका इलाज बताया था. उन्होंने अपने एक संबोधन में बताया था कि पथरी के लिए सेब का जूस काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. खासतौर पर गॉलब्लैडर में मौजूद पथरी के लिए इसे लेना चाहिए. तीन से चार सेब का रस निकालकर रोज सुबह खाली पेट इसे लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि सेब की सारी ताकत उसके छिलके में है, इसीलिए बिना छिलका उतारे इसका जूस निकालें. अगर आप रेगुलर ऐसा करते हैं तो 6 से 8 महीने में पथरी कट जाएगी.
इस आदत में कर लें सुधार
राजीव दीक्षित ने बताया कि पथरी उन लोगों को ही बनती है जो बिना रुके पानी पी लेते हैं. जो लोग घूंट घूंटकर पानी पीते हैं, उन्हें पथरी होने का काफी कम चांस होता है. इसीलिए हमेशा एक-एक घूंट करके पानी पीना चाहिए. आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि जो लोग इस तरह से पानी पीते हैं, उन्हें कई बीमारियां नहीं हो सकती हैं. इसके अलावा पथरी होने पर धनिए की चटनी खाना भी फायदेमंद होता है. अगर किडनी में पथरी है तो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं