विज्ञापन

सांप काटने के बाद 10 मिनट की ये गलती बन सकती है मौत की वजह, एक्सपर्ट ने बताया सबसे पहले क्या करें

After Snake Bite What To Do: नेशनल हेल्थ मिशन का कहना है कि सर्पदंश के मामले में समय सबसे महत्वपूर्ण है. देश में हर साल बड़ी संख्या में लोग सांप के काटने का शिकार होते हैं. कई बार लोग डर के मारे या झाड़-फूंक पर भरोसा करते हुए कीमती समय गंवा बैठते हैं.

सांप काटने के बाद 10 मिनट की ये गलती बन सकती है मौत की वजह, एक्सपर्ट ने बताया सबसे पहले क्या करें
सांप के काटने के फौरन बाद करें ये काम, बच सकती है जान. ( AI Image)

Snake Bite First Aid: बेमौसम बरसात या ग्रामीण इलाकों में सांप का निकलना आम बात है. वहीं, कई बार सर्पदंश या सांप काटने की स्थिति नजर आती है, जो जानलेवा भी हो सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्पदंश वास्तव में एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. घबराहट में या गलत घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से स्थिति और बिगड़ सकती है. सही जानकारी और तुरंत सही कदम उठाने से सर्पदंश के मरीज की जान बचाई जा सकती है.  

नेशनल हेल्थ मिशन का कहना है कि सर्पदंश के मामले में समय सबसे महत्वपूर्ण है. देश में हर साल बड़ी संख्या में लोग सांप के काटने का शिकार होते हैं. कई बार लोग डर के मारे या झाड़-फूंक पर भरोसा करते हुए कीमती समय गंवा बैठते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है. सही समय पर उपचार मिलने से ज्यादातर मामलों में मरीज को बचाया जा सकता है.

सांप काटने पर सबसे पहले क्या करें ? ( Saanp Katne Par Sabse Pehle Kya Kare)

  1. सांप काटने पर घाव को साफ पानी से धोएं. मरीज से अंगूठी, कड़ा, जूता या कोई भी टाइट कपड़ा तुरंत हटा दें. मरीज को शांत रखें और ज्यादा हिलने-डुलने से बचाएं. बिना किसी देरी के नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचें.
  2. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सांप काटने पर घाव पर चीरा न लगाएं. घाव पर कसकर पट्टी या बंधन न बांधें. जहर चूसने की कोशिश कभी न करें. झाड़-फूंक, देशी नुस्खे या किसी भी तरह के घरेलू उपाय पर समय बर्बाद न करें.
  3. सर्पदंश के बाद सबसे बड़ा खतरा घबराहट और गलत इलाज से होता है. जहर शरीर में तेजी से फैल सकता है, इसलिए मरीज को जितना हो सके कम हिलाएं. घाव को चीरा लगाने या जहर चूसने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और स्थिति और खराब हो सकती है.
  4. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि सांप काटने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल जाएं जहां एंटी-वेनम सीरम और जरूरी इलाज उपलब्ध होता है. निजी क्लिनिक या घरेलू उपचार पर भरोसा करने की बजाय सरकारी अस्पताल जाना ज्यादा सुरक्षित है.
  5. सांपों वाले इलाकों में सतर्क रहें. रात के समय चलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें और लंबी घास या अंधेरी जगहों से बचें. अगर सांप दिख जाए तो उसे छेड़ें नहीं, दूर हट जाएं. सर्पदंश एक मेडिकल इमरजेंसी है. घबराहट की बजाय शांत रहकर सही कदम उठाएं तो जान बचना तय है.

ये भी पढ़ें: 40 के बाद आंखों की सेहत से न करें लापरवाही, Regular Eye Test से बच सकती है रोशनी

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com