Sunscreen And Moisturizer: अपनी हेल्थ के साथ साथ आज लोग अपनी स्किन को लेकर भी बहुत ज्यादा कॉन्शियस हो गए हैं. सुंदर, क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग न जाने कितने तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. वैसे तो मार्केट में कई तरह की स्किन केयर प्रोडक्ट्स अवेलेबल है लेकिन जब स्किन केयर की बात आती है तो मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का नाम टॉप पर होता है. आप भी अपने डेली रूटीन में सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करते होंगे. डेली रूटीन में आपकी स्किन का ख्याल रखने के लिए इन दोनों की प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन के बीच का अंतर पता है. चलिए आज आर्टिकल के जरिए आपको दोनों के अंतर बताते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या होता है मॉइश्चराइजर?
फेस मॉइस्चराइज़र एक तरह का लोशन, या क्रीम इमल्शन, मरहम या बाम है जो इमोलिएंट्स के साथ तैयार किया जाता है जो त्वचा को हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है. मॉइस्चराइज़र त्वचा की इनर लेयर्स को हाइड्रेट करते है. इनका इस्तेमाल सर्दियों के सीजन में बढ़ जाता है क्योंकि इस समय स्किन बहुत रूखी हो जाती हैं. मार्केट में कई तरह के मॉइश्चराइजर उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुन सकते हैं.आपको बता दें कि सनस्क्रीन से पहले स्किन पर अप्लाई किया जाता है.
क्या है सनस्क्रीन?
सनस्क्रीन का इस्तेमाल सूरज की किरणों से होने वाली टैनिंग से बचने के लिए किया जाता है. गर्मी के मौसम में इनका इस्तेमाल बढ़ जाता हैं. इसे खासतौर पर शरीर के उन हिस्सों में लगाया जाता है जो सूरज के सामने एक्सपोज़ होते हैं. इसे सनबर्न क्रीम, सन टैन लोशन भी कहा जाता हैं.
दोनों में क्या है अंतर ?
दोनों स्किन केयर प्रोडक्ट्स बहुत बड़ा अंतर है. एक चेहरे को मॉइश्चराइज़ करता है तो दूसरा स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. अगर आपकी स्किन रूखी है तो आपको दोनों का इस्तेमाल करना चाहिए. सर्दियों में हम ठंड से बचने के लिए धूप में बैठते हैं. ये किरणे हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं इसलिए इस सीज़न में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं.दोनों, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन स्किन केयर में बड़ी भूमिका निभाते हैं. मॉइस्चराइज़र की तुलना में, सनस्क्रीन अधिक महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि उनका मूल कार्य त्वचा को मजबूत प्रकार की यूवी किरणों से बचाना है, जो त्वचा को डार्क होने और नुकसान पहुँचाने के लिए जिम्मेदार हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं