बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के मड थेरेपी लेते हुए सामने आई तस्वीर के बाद इसे लेकर खूब चर्चा हुई. यूं तो मड थेरेपी सालों पुरानी है, लेकिन इसके फायदे बहुत से लोग अभी भी नहीं जानते हैं. नेचर के पास सेहत का ऐसा खजाना है जो बिना किसी साइड-इफेक्ट के प्राकृतिक तौर पर समस्याओं को जड़ से हल करने की शक्ति रखता है. आइए आज हम मड थेरेपी और उससे जुड़े फायदों के बारे में जानते हैं.
क्या है मड थेरेपी-What Is Mud Therapy?
आम बोलचाल की भाषा में मिट्टी से शरीर पर लेप को मड थेरेपी कहा जाता है. प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में मिट्टी के लेप के माध्यम से कई रोगों का इलाज किया जाता है. इस थेरेपी में मिट्टी को बॉडी के किसी एक पार्ट या पूरे शरीर में लगाया जाता है. स्किन से जुड़ी समस्याएं और डिप्रेशन को दूर करने में मड थेरेपी काफी कारगर हैं, इसके साथ भी ये कई समस्याओं का इलाज करती है. नेचुरल और केमिकल फ्री होने की वजह से इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है. मड थेरेपी में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी को जमीन के चार-पांच फीट नीचे से निकाला जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Home Remedies For Mosquito: घर से मच्छरों को भगाने के 5 कारगर देसी जुगाड़, इन तरीकों से चुटकियों में फुर्र हो जाएंगे मच्चर
इस तरह काम करती है मड थेरेपी- How It Works And Benefits:
मड बाथ थेरेपी लेने से न ही सिर्फ स्किन में कसावट आती है और ये सॉफ्ट होती है बल्कि मुंहासे, झाइयां, ड्राइनेस, दाग-धब्बे, सफ़ेद दाग, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी कई परेशानियों में भी राहत मिलती है. मड में सल्फर, जिंक, मैग्नीशियम और ब्रोमीन जैसे खनिज हो सकते हैं, जो स्किन के लिए गुणकारी साबित हो सकते हैं.
First Aid Guide For Kids: इन 4 कंडिशन में हल्की चोट लगने पर जानें बच्चे को घर पर फर्स्ट एड देना का तरीका
मड थेरेपी के फायदे- Mud Therapy Benefits:
मड बाथ लेने से आंतों की गर्मी दूर होती है और पाचन बेहतर होता है. कब्ज़, फैटी लीवर, कोलाइटिस, अर्थराइटिस, माइग्रेन और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकता है.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं