Children's Health: दूध बच्चों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है. इससे बच्चों को प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम के साथ ही कई फायदेमंद खनिज मिल जाते हैं. लेकिन, अक्सर ही बच्चे सादा दूध (Milk) पीने में आना-कानी करने लगते हैं. वहीं, टीवी पर आने वाले तरह-तरह के विज्ञापन बताते हैं कि फलाना फ्लेवर्ड पाउडर से बच्चे की लंबाई बढ़ेगी या फिर कोई चॉक्लेट पाउडर (Chocolate Powder) बच्चे के दिमाग को तेज कर देगा. लेकिन, क्या सचमुच यह चॉक्लेट पाउडर बच्चे के लिए फायदेमंद होते हैं? इसी बारे में बता रहे हैं बच्चों के डॉक्टर रवि मलिक. पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने बताया बच्चों को ये चॉक्लेट वाले पाउडर खिलाने चाहिए या नहीं.
बच्चे से कौनसी 3 बातें कभी नहीं कहनी चाहिए? डॉक्टर ने किया एक्सप्लेन, दी पैरेंट्स को यह सलाह
बच्चों को चॉक्लेट मिल्क पिलाना चाहिए या नहीं
डॉ. रवि मलिक का कहना है कि ये जितने भी प्रोटीन पाउडर आते हैं या फिर चॉक्लेट पाउडर आते हैं इन्हें दूध में बिल्कुल भी नहीं डालना चाहिए. जितनी भी इंटरनेशनल पीडियाट्रिक्स वाली ऑर्गेनाइजेशन हैं वो इन पाउडर के इस्तेमाल के लिए मना करते हैं. ऐसे में हेल्दी बच्चे (Healthy Kids) को सादा दूध ही देना चाहिए और दूध के अंदर कोई पाउडर नहीं डालना चाहिए क्योंकि इन पाउडर में शुगर होती है, प्रीजर्वेटिव्स होते हैं या एडेड फ्लेवर्स होते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉक्टर का कहना है कि बच्चों को ये फ्लेवर वाले पाउडर डालकर दूध पिलाया जाए तो बच्चों की सूखे मेवे, दालें या लेग्यूम्स वगैरह खाने की इच्छा नहीं होती है. इसीलिए दूध में इन फ्लेवर्स को डालने का कोई फायदा नहीं है और दूध में इन फ्लेवर वाले पाउडर को नहीं डालना चाहिए.
क्या इन पाउडर से सचमुच हाइट बढ़ती है?
इन फ्लेवर वाले पाउडर (Flavoured Powder) को यह कहकर बेचा जाता है कि इनसे हाइट बढ़ने लगती है. लेकिन क्या यह सचमुच सही है? डॉक्टर का कहना है कि ये पाउडर वाले इस बात का दावा खूब करते हैं कि इन पाउडर से हाइट बढ़ेगी या फिर सेहत अच्छी रहेगी लेकिन एक स्वस्थ बच्चे को इन पाउडर की बिल्कुल भी आवश्यक्ता नहीं है. बच्चे की नेचुरल ग्रोथ होगी जिसके लिए उसे बस नेचुरल फूड्स की ही जरूरत होगी.
बच्चे को दूध में क्या डालकर पिलाएं?अगर दूध में प्रोटीन पाउडर वगैरह डालकर नहीं दिया जा रहा है तो बच्चे को स्मूदी बनाकर दी जा सकती है. बच्चे को मैंगो स्मूदी, मैंगो शेक या बनाना शेक बनाकर दिया जा सकता है. ये शेक्स बच्चे की सेहत के लिए ज्यादा हेल्दी होते हैं क्योंकि फल भी बच्चे के लिए सेहतमंत होते हैं और दूध भी. इसके अलावा बच्चे की डाइट बैलेंस्ड रखी जा सकती है जिसमें फल, सब्जियां और हेल्दी सीरियल्स वगैरह शामिल किए जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं