विज्ञापन

वात दोष का रामबाण इलाज है त्रिफला, आयु्र्वेद ने बताया सेवन का सही तरीका

Triphala Health Benefits: अगर आप भी वात दोष की समस्या से परेशान हैं, तो त्रिफला को इन 3 तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं.

वात दोष का रामबाण इलाज है त्रिफला, आयु्र्वेद ने बताया सेवन का सही तरीका
Triphala Ke Fayde: त्रिफला के फायदे.

Triphala Health Benefits: मानव शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए तीन दोषों का संतुलित रहना बहुत जरूरी है, जिसमें वात, पित्त और कफ शामिल है.  सर्दियों में प्राकृतिक रूप से शरीर में वात दोष की वृद्धि होती है और जोड़ों में दर्द, पेट से जुड़ी समस्या और हड्डियों से जुड़े रोग परेशान करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आयुर्वेदिक औषधि वात दोष को संतुलित करने में सहायक है? हम बात कर रहे हैं त्रिफला की, जो सिर्फ पेट से जुड़ी समस्याओं से नहीं बल्कि वात को संतुलित करती है. हालांकि, इसके सेवन करने का तरीका भी इसे प्रभावित करता है.

कैसे करें त्रिफला का सेवन- (How To Consume Triphala)

आयुर्वेद में माना गया है कि वात की वृद्धि को रोकना है तो त्रिफला का सेवन वसा के साथ करना लाभकारी होगा. वसा के साथ मिलकर त्रिफला ज्यादा तेजी से काम करता है, जैसे घी के साथ त्रिफला का सेवन. रात के समय एक गिलास गुनगुने पानी में आधा से एक चम्मच त्रिफला और शुद्ध देसी गाय का घी मिलाकर लेना चाहिए. इससे आंतों में चिकनाहट पैदा होती है और विषाक्त पदार्थों को निकालने में आसानी होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरा तरीका है 'त्रिफला घृत'. आयुर्वेद में 'त्रिफला घृत' को औषधि माना गया है, जिसमें घी को कई औषधियों के साथ मिलाकर पकाया जाता है. अगर बढ़ते वात दोष से परेशान हैं तो रात के समय 'त्रिफला घृत' का सेवन कर सकते हैं. ये वात को संतुलित करने के साथ पेट से जुड़े रोगों से भी निजात दिलाएगा.

तीसरा तरीका है अरंडी के तेल के साथ त्रिफला का सेवन. वात की वृद्धि के साथ पेट में कब्ज की समस्या परेशान करने लगती है. इसके लिए अरंडी के तेल की कुछ बूंदें त्रिफला चूर्ण के साथ मिलाकर पानी के साथ ली जा सकती हैं. इससे आंतों की गतिशीलता बढ़ती है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि सर्दियों में शाम और रात के वक्त वात प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगता है और ऐसे में रात का खाना खाने के बाद 2 घंटे के गैप के साथ त्रिफला का सेवन करें.

वात बढ़ने से होने वाली परेशानियां-

वात की वृद्धि से शरीर में जकड़न, कब्ज, तनाव, नींद न आने की परेशानी, जोड़ों में दर्द, बेचैनी और शरीर में कंपन पैदा होने लगता है. ये मानसिक थकान से लेकर शारीरिक दर्द तक को बढ़ा देता है.

ये भी पढ़ें-  Helmet and Hair Loss: क्या हेलमेट पहनने से बाल झड़ते हैं, क्या करें कि बाल झड़ना बंद हो जाएं

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens When You Consume Triphala With Ghee Ghrat And Arandi Oil, Triphala Ke Fayde, Triphala For Vat Dos, Triphala Kaise Istemal Kare, Triphala Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com