विज्ञापन

इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है मखाने वाला दूध, बस इस समय करें सेवन

Makhana Milk Benefits: दूध का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन इसमें मखाने को एड करने से इसके लाभ और बढ़ जाते हैं.

इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है मखाने वाला दूध, बस इस समय करें सेवन
Makhana Milk Benefits: मखाना दूध पीने से क्या होता है.

Makhana Milk Benefits: दूध का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर दूध में कुछ चीजें एड कर दी जाएं, तो इसके लाभ और बढ़ जाते हैं. जी हां आपने सही सुना. अगर आप दूध में मखाना भिगोकर खाते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, तो वहीं दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन B12, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इसका सेवन.

कैसे बनाएं मखाना वाला दूध- (How To Make Makhana Milk)

मखाना वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में थोड़ा घी डालकर मखानों को हल्का गोल्डन और कुरकुरा होने तक भून लें. अब एक पैन में दूध गर्म करें. भुने हुए मखानों को थोड़ा कूट लें या साबुत ही दूध में डाल दें. धीमी आंच पर कुछ मिनट तक दूध को उबालें, जब तक कि मखाने नरम न हो जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. गरमा-गरम दूध को रात को सोने से पहले पिएं.

Latest and Breaking News on NDTV

मखाना वाला दूध पीने के फायदे- (Makhana Wala Doodh Pine Ke Fayde)

1. हड्डियों- 

मखाने में कैल्शियम और दूध में फास्फोरस व मैग्नीशियम होता है, जो जोड़ों के दर्द को कम कर हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं, तो रात में सोने से पहले इस दूध का जरूर करें सेवन.

2. बेहतर नींद- 

रात में मखाने वाला दूध पीने से मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ावा मिलता है, जिससे अनिद्रा दूर होती है और नींद बेहतर हो सकती है. जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है, उनके लिए इसका सेवन बेस्ट माना जाता है.

3. पाचन- 

मखाने और दूध में हाई फाइबर और पोषक तत्व होते हैं, जो पेट साफ रखते हैं, कब्ज दूर करते हैं और गट हेल्थ को दुरुस्त रख सकते हैं.

4. कमजोरी- 

थोड़ा सा काम करते ही शरीर में थकान महसूस होती है, तो आपके लिए मखाने वाले दूध का सेवन बेस्ट है. क्योंकि इसमें प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. 

5. स्किन और बालों-

मखाने वाले दूध में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन बढ़ती उम्र के असर को कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- दांतों पर जमी पीली परत को हटाने के लिए डॉक्टर ने बताए आसान घरेलू उपाय

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhana Milk Benefits, Makhana Milk Benefits In Hindi, What Happens If You Drink Makhana Milk At Night, 5 Reason To Drink Makhana Milk At Night, Raat Mein Sone Se Pahle Makhana Doodh Pine Ke Fayde, Makhana Ke Fayde, Doodh Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com