विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम के ऐलान के बाद हनुमा विहारी का छलका दर्द, बोले- घरेलू क्रिकेट के लीजेंड को कभी नहीं मिला उसका हक

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम के ऐलान के बाद इरफान पठान ने रिएक्ट किया है और साथ ही हनुमा विहारी ने भी अपनी बात सीधे शब्दों में बयां की है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम के ऐलान के बाद हनुमा विहारी का छलका दर्द, बोले- घरेलू क्रिकेट के लीजेंड को कभी नहीं मिला उसका हक
हनुमा विहारी का माथा ठनका

India's Test squad for Sri Lanka: भारत के पूर्व दिग्गज इरफान पठान और हनुमा विहारी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम के चुने जाने के बाद निराश हैं. दरअसल, घरेलू क्रिकेट में तूफानी गेंदबाजी करने वाले औकिब नबी को मौका नहीं मिला है. हाल ही में औकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए भारत A टीम में भी शामिल किया गया था और उन्होंने वहां6 विकेट लिए.  जब भारत श्रीलंका टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करने वाला था, तो नबी और उनके फैंस को उम्मीद थी कि को जगह मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. ऐसे में भारत के पूर्व  ऑलराउंडर इरफान पठान ने औकिब नबी के टीम में शामिल न किए जाने पर नाराज हैं और चयनकर्ताओं के फैसले पर निराशा जताई.

Latest and Breaking News on NDTV

पठान ने स्पोर्टस्टार से कहा, "सच कहूं तो नबी को न चुने जाने का मेरे पास कोई तार्किक जवाब नहीं है. " उन्होंने आगे कहा, "मुझे चयन प्रक्रिया समझ नहीं आई. मोहम्मद सिराज आपके भरोसेमंद गेंदबाज हैं. जब जसप्रीत बुमराह नहीं होते, तो सिराज आपके नंबर 1 गेंदबाज बन जाते हैं. तो, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसे टेस्ट में खेलने की क्या जरूरत थी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा भी नहीं था? अगर घरेलू प्रदर्शन मायने रखता है, तो आपने नबी को इनाम क्यों नहीं दिया? उस स्तर पर उन्हें खिलाने और परखने का यह सबसे अच्छा मौका था."

घरेलू क्रिकेट के लीजेंड को नहीं मिला उसका हक- हनुमा विहारी

दूसरी ओर हनुमा विहारी ने भी टेस्ट टीम के चयन के बाद रिएक्ट किया है. विहारी ने 39 साल के जलज सक्सेना को लेकर बात की और कहा है कि वह घरेलू क्रिकेट के लीजेंड रहे हैं लेकिन किस्मत ने उनके साथ बुरा किया. 

अपने यू-ट्यूब चैनल पर विहारी ने कहा, "सारांश जैन को मौका दिया गया है..उनका रणजी ट्रॉफी सीजन बहुत अच्छा रहा था. उन्होंने भारत A के लिए भी अच्छा किया है. लेकिन उन्हें मौका इसलिए मिला क्योंकि वाशिंगटन सुंदर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी. मुझे जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी के लिए दुख होता है. वह डोमेस्टिक क्रिकेट के लेजेंड हैं. लेकिन जब वह अपने पीक पर थे, तब जडेजा और अश्विन थे. सारांश सही समय पर सही जगह पर थे, इसलिए उन्हें अपना पहला कॉल-अप मिला. जिन्दगी और किस्मत ऐसी ही होती है.. उन्हें बधाई. सालों की मेहनत रंग लाई है."

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम 

शुभमन गिल  (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद, सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

ये भी पढ़ें- Who is Dilip Gavit: इलाज के अभाव में गंवाया हाथ, अब खेतों में काम करने वाले महाराष्ट्र के एक किसान के बेटे ने जीता गोल्ड

ये भी पढ़ें- CWG 2026: जैवलिन में नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम होंगे आमने-सामने, आंकड़ों से समझिए किसके भाले में है कितना दम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irfan Khan Pathan, Gade Hanuma Vihari, Auqib Nabi, Jalaj Sahai Saxena, Saransh Subodh Jain, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com