Rose Tea Benefits In Hindi: हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत एक कप हॉट चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. सर्दी हो गर्मी हो सुबह और शाम हम सभी चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट दूध की चाय का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और सुबह के समय हेल्दी ड्रिंक के साथ अपने दिन को शुरू करना चाहते हैं, तो आप गुलाब से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं. गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय ना सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत में भी कमाल है. क्योंकि गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, एंटीडिप्रेसेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस चाय का सेवन.
गुलाब की चाय पीने के फायदे- (Gulab Ki Chai Pine Ke Fayde)
1. पाचन-
गुलाब की चाय पीने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज, दस्त जैसी समस्या से राहत दिला सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: ऑयली स्किन की समस्या से हैं परेशान, तो इस चीज का ऐसे करें इस्तेमाल

2. इम्यूनिटी-
गुलाब की चाय में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सिडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार हैं. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं.
3. मोटापा-
गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वजन घटाने में मददगार हैं.
4. स्ट्रेस-
आज के समय में स्ट्रेस की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप स्ट्रेस को दूर करने के उपाय तलाश रहे हैं तो आपके लिए गुलाब की चाय एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है.
कैसे बनाएं गुलाब की चाय- How To Make Rose Tea At Home:
गुलाब की चाय बनाने के लिए आप सूखी और फ्रेश दोनों तरह की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप फ्रेश पंखुड़ियां ले रहे हैं तो सबसे पहले इन्हें साफ पानी से धो लें. इसके बाद इसे पैन में अच्छे से खौला लें, अब पानी खौल जाए तो गैस बंद कर कुछ देर के लिए पैन को ढक दें. इसके बाद इसे छान लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करें.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं