- घर पर रहते हुए व्यायाम आपको शेप में रहने में मदद कर सकता है.
- ड्रॉप स्क्वाट और स्प्लिट लंज आपको करना जरूर करना चाहिए
- इस रूटीन को आजमाएं और घर पर ही बॉडी को शेप में लाएं.
Weight Loss Workout: क्या आप उन लोगों में से हैं जो शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं? ऐसे में यहां आपके लिए एक उपाय है. हाई-इंटेसिटी और मॉडरेट-इंटेंसिटी वाले वर्कआउट दोनों के कॉम्बिनेशन के माध्यम से एक्स्ट्रा फैट को बर्न किया जा सकता है, लेकिन यास्मीन कराचीवाला ने हमें दिखाया कि यह सब घर पर सिर्फ फ्री-हैंड एक्सरसाइज से कैसे किया जाता है. अपने "7 दिन, 7 अलग-अलग व्यायाम, 7 अलग-अलग शरीर के अंग" इंस्टाग्राम वीडियो में यास्मीन ने फैट बर्न की समस्या को उठाया और हफ्ते के प्रत्येक दिन के लिए 5 अलग-अलग एक्सरसाइज को फॉलो करने की सलाह दी.
फैट बर्न करने के लिए घर पर ट्राई करें ये 5 एक्सरसाइज
फ्री-हैंड एक्सरसाइज शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर फोकस करती हैं और समय के साथ एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करते हैं. फैट को बर्न करने के लिए यास्मीन का मंत्र छोटा, सरल और कारगर व्यायाम है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो में उन्होंने इन 5 एक्सरसाइज रूटीन को करते हुए खुद के स्निपेट शेयर किए. चेक आउट:
1. क्रॉस जैक फ्रंट राइज (30 सेकंड)
2. ड्रॉप स्क्वाट ऑल्ट फ्लोर टच (30 सेकंड)
3.पावर स्प्रिंट (30 सेकंड)
4. स्प्लिट लंज टू ड्रॉप स्क्वाट (30 सेकंड)
5. किक + डबल पोगो जंप (30 सेकंड)
यहां देखें वीडियो:
यास्मीन ने यह भी सुझाव दिया कि फैट बर्न एक्सरसाइज की लेटेस्ट सीरीज से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए क्या करें और क्या न करें.
करें ये काम-
- आठ गिलास पानी पिएं.
- डाइट में मुट्ठी भर नट्स शामिल करें.
- 2 सर्विंग फल खाएं
- सब्जियों की 2 सर्विंग
- डेली एक्सरसाइज
- 7-8 घंटे की नींद लें
क्या न करें-
यास्मीन ने अपने फैंस से कहा कि वे अपने शरीर को फिट रखने के लिए शराब, सोडा, रेड मीट, पास्ता और चीनी से परहेज करें और फैट बर्न एक्सरसाइज को हेल्दी तरीके से शरीर पर असर करने दें.
खासकर महामारी में घर में रहने के बाद हममें से ज्यादातर ने एक्स्ट्रा फैट जमा कर लिया है. ऐसा लगता है कि शेप में वापस आने का समय आ गया है. आज वह दिन है जब आप इन एक्सरसाइज रूटीन से शुरू करते हैं और अधिक फिट, हेल्दी और ठीक होने की यात्रा पर होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं