Vitamin D Deficiency: विटामिन डी जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. लेकिन आज के समय में 10 में से 1 व्यक्ति में इसकी कमी देखने को मिल ही रही है. इसकी वजह है शहरीकरण, लोगों की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान. बात करें विटामिन डी की तो यह हमारी पूरी हेल्थ को बनाए रखने के लिए हमारी डाइट नें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ये हमारे शरीर को ठीक से काम करने, ग्रोथ और डेवलपमेंट के साथ शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह हमारी हड्डियों को मजबूत, इम्यून सिस्टम को बेहतर कार्य कराने के साथ ही पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह के गंभीर नुकसान हो सकते हैं जो न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं बल्कि हमारी मेंटल हेल्थ पर भी असर डालते हैं. आइए जानते हैं शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर दिखने वाले लक्षण और इनको पूरा करने के लिए कैसा खानपान मदद कर सकता है इसके बारे में.
विटामिन डी की कमी के लक्षण ( Vitamin D Deficiency Symptoms)
- बोन्स और ज्वाइंट में पेन
- दांतों में परेशानी
- थकान
- मसल्स में दर्द
- भूख की कमी
विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने के तरीके ( Tips to Improve Vitamin D)
इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सहजन, फायदा नहीं पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान
सूरज की रोशनी
सूरज की रोशनी विटामिन डी के स्तर को बढ़ाने के लिए एक नेचुरल उपाय है. UVB किरणों के संपर्क में आने से त्वचा में विटामिन डी का उत्पादन शुरू हो जाता है, जिससे कमियों को पूरा करने और इसका लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है. धूप वाले दिनों में सिर्फ 10-15 मिनट बाहर बिताने से काफी फर्क पड़ सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फोर्टिफाइड फूड्स
दूध, अनाज और संतरे का जूस जैसे फोर्टिफाइड फूड आइटम्स भी विटामिन डी के लेवल को बढ़ा सकते हैं. ये फूड आइटम्स विटामिन डी से भरपूर होते हैं, जिससे इनका सेवन बढ़ाने और कमियों को दूर करने का एक सुविधाजनक और सुलभ तरीका बन जाता है.
मछली
सैल्मन और सार्डिन जैसी फैटी फिश विटामिन डी से भरपूर होती हैं, जो उन्हें विटामिन डी का लेवल बढ़ाने का एक नेचुरल तरीका बनाती है. इन मछलियों का रोजाना सेवन कमियों को दूर करने, हड्डियों को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं