Uric Acid: यूरिक एसिड शरीर के सेल्स और उन चीजों से बनता है जो हम खाते हैं. यूरिक एसिड का ज्यादातर हिस्सा किडनियों के जरिए फिल्टर हो जाता है, जो टॉयलेट के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है, लेकिन अगर यूरिक एसिड शरीर में ज्यादा बन रहा है. या किडनी फिल्टर नहीं कर पाती तो खून में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है. बढ़ा हुआ यूरिक एसिड या गाउट डिजीज एक तरह की गठिया बीमारी है. यूरिक एसिड के बढ़ने से शरीर की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है. जिससे दर्द महसूस होता है, ये दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है. यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में हमारी डाइट काफी अहम मानी जाती है. लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या होने पर नहीं खाना चाहिए. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जिन्हें, यूरिक एसिड की समस्या में नहीं खाना चाहिए.
यूरिक एसिड में क्या नहीं खाना चाहिए- (Uric Acid Me Kya Nhi Khaye)
1. पत्ता गोभी-
हरी सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन यूरिक एसिड की समस्या में पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए. पत्ता गोभी में प्यूरीन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए इस सस्ती सब्जी के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल

Photo Credit: pixabay
2. शराब-
शराब में प्यूरीन की मात्रा काफी होती है, जो यूरिक एसिड को और बढ़ा सकता है. इसलिए अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है और शराब का सेवन करते हैं तो इससे ये समस्या और बढ़ सकती है.
3. किशमिश-
अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा है, तो भूलकर भी आप किशमिश का सेवन न करें, इससे ये समस्या और बढ़ सकती है.
4. ब्रोकली-
हाई यूरिक एसिड में ब्रोकली का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि इसमें प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है और हाई यूरिक एसिड में ब्रोकली का ज्यादा सेवन दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं