विज्ञापन

हाई यूरिक एसिड वाले प्रोटीन की कमी कैसे दूर करें, ये 3 फूड हैं ब्रह्मास्त्र

ऐसा क्या खाएं जिससे शरीर में प्रोटीन की मात्रा भी पूरी हो और यूरिक एसिड भी न बढ़े. डॉक्टर चक्षु मिश्रा से जानें 3 ऐसी फूड्स, जो आपकी मदद कर सकते हैं.

हाई यूरिक एसिड वाले प्रोटीन की कमी कैसे दूर करें, ये 3 फूड हैं ब्रह्मास्त्र
यूरिक एसिड में क्या खाना चाहिए?
NDTV

हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान लोगों के दिमाग में एक ही सवाल आता है कि अपने शरीर में प्रोटीन का इंटेक कैसे पूरा करें? जहां एक तरफ शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है, तो वहीं दूसरी तरफ ये डर भी लगा रहता है कि प्रोटीन खाने से यूरिक एसिड और न बढ़ जाए. यही कारण है कई बार लोग कुछ भी खाने से पहले 100 बार सोचते हैं, लेकिन अब आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा. Dr. Chakshu Mishra ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो हाई यूरिक एसिड से जुड़े आपके सारे सवाल दूर कर देगा.

यहां देखिए वीडियो...

ऐसा क्या खाएं जिससे यूरिक एसिड न बढ़े?

मूंग की दाल:

हाई यूरिक एसिड वालों के लिए मूंग की दाल एक बेहतरीन प्रोटीन विकल्प हो सकती है. डॉक्टर के मुताबिक 100 ग्राम मूंग की दाल में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन होता है. लो-प्यूरीन प्रोटीन होने के कारण यह आराम से डाइजेस्ट भी हो जाती है और नुकसान भी नहीं करती है. आप चाहें तो मूंग की दाल का चीला, इडली, स्प्राउट्स बना कर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

घर का बना पनीर:

घर का बना हुआ पनीर सबसे बेस्ट है. अगर आप घर के बने पनीर को अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं, तो 100 ग्राम पनीर से आपको आराम से 18 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है, जो आपकी डेली रिक्वायरमेंट के लिए बेस्ट है. आप चाहें तो कम तेल में पनीर की भुर्जी बनाकर या पनीर का चीला बनाकर खा सकते हैं.

स्प्राउट्स:

अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में स्प्राउट्स को शामिल कर सकते हैं. आप चाहें तो इसे नॉर्मल चाट की तरह खा सकते हैं. अगर आप 100 ग्राम स्प्राउट्स खाते हैं, तो इससे आपको 15 ग्राम तक प्रोटीन आसानी से मिल सकता है.

यूरिक एसिड वालों को एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

50 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन नहीं खाना चाहिए. ध्यान रखें, अपनी डाइट में नॉन-वेज प्रोटीन न शामिल करें और अगर वेजिटेरियन सोर्स से भी ले रहे हैं, तो उसकी मात्रा कम रखें.

डॉ. चक्षु मिश्रा एक अनुभवी होम्योपैथी डॉक्टर हैं। उन्हें होम्योपैथी के क्षेत्र में 14 साल का अनुभव है. उन्होंने MD - होम्योपैथी (बाल रोग), C.S.D. मुंबई, BHMS और CIH की डिग्री प्राप्त की है.

इसे भी पढ़ें: नसों में जमे मोम को पिघला देंगी ये 3 चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gout Diet, Uric Acid Foods To Eat, Uric Acid Me Kya Khana Chahiye, Uric Acid Diet Chart, Uric Acid Precautios
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com