विज्ञापन

नीट आंदोलन की वायरल गर्ल रिया यादव ट्रोलिंग से परेशान, साइबर पुलिस में कराया केस; अकेले रोकी थी पुलिस वैन

रिया यादव ने अकेले ही पुलिस वैन रोक ली थी. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था.

नीट आंदोलन की वायरल गर्ल रिया यादव ट्रोलिंग से परेशान, साइबर पुलिस में कराया केस; अकेले रोकी थी पुलिस वैन
  • इन्फ्लुएंसर रिया यादव अहीर ने नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन रोकने की कोशिश की थी
  • रिया यादव को सोशल मीडिया पर धमकियों और अश्लील टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, जिससे वे परेशान हो गईं
  • ऑनलाइन उत्पीड़न के चलते रिया ने मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है
मुंबई:

नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल रिया यादव अहीर ने ऑनलाइन धमकियों और अश्लील कॉमेंट्स से परेशान होकर साइबर थाने में केस दर्ज कराया है. उन्होंने मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है. पेपर लीक मामले के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी एक हरकत से सुर्खियों में आईं मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिया यादव अहीर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं.हाल ही में जब NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, तब रिया यादव अहीर ने बीच सड़क पर पुलिस की गाड़ी के सामने खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की थी.

उनके इस कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. हालांकि इस घटना के बाद इंटरनेट यूजर्स के एक बड़े वर्ग ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. ट्रोलिंग का यह मामला अब अलग रूप ले चुका है. रिया का आरोप है कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार धमकियों भरे संदेश भेजे जा रहे हैं. इसके साथ ही उनकी पोस्ट पर भद्दे और अश्लील कमेंट्स भी किए जा रहे हैं. लगातार मिल रही इन ऑनलाइन धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर रिया यादव ने अब कानून का सहारा लिया है.

उन्होंने मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में साइबर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि नीट पेपर लीक आंदोलन के दौरान कई चेहरे चर्चित हुए थे. उनके वीडियो, रील आदि वायरल हुए. कुछ लोगों के बयान काफी चर्चा में रहे. इन लोगों में से ही एक रिया यादव अहीर भी हैं. हालांकि रिया को ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. अंत में इनसे बचाव के लिए रिया यादव अहीर ने साइबर पुलिस का रुख किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Protest, Neet Protest In Delhi, NEET Protest Latest News, India News, India News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com