Avoid Cough And Cold During Monsoon: मानसून ने दस्तक दे दी है. इस मौसम में एक ओर तो जहां मन खिला-खिला रहता है हर तरफ हरियाली दिखती है, वहीं दूसरी ओर इस मौसम में सर्दी जुकाम जैसे संक्रमण बहुत तेजेी से फैलता है. इसलिए ही इस मौसम में आहार से जुड़ी सावधानियों को बरतने की सलाह दी जाती है. यहां हैं कुछ ऐसी ही गलतियां, जो अगर आप नहीं करते तो इस मौसम में खुद को सर्दी-जुकाम से बचा सकते हैं. मॉनसून के दौरान अगर आप खान-पान से जुड़ी इन चार बातों का ध्यान रख आप खुद को बचाए रख सकते हैं.
1. पानी का रखें ध्यान : अगर आपकी आदत भी कुछ ऐसी है कि आप पानी बिना देखे या सोचे पी लेते हैं, तो सावधान यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. पानी को हमेशा उबालकर ही पिएं. मानसून में तो इस बात का खास ख्याल रखें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता : अपने आहार में तला भुना खाना या मसालेदार आहार के बजाए सेहतमंद आहार लें. ऐसा आहार जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करे उसे कमजोर नहीं.
3. नींद पूरी लें : रोगों से बचने के दो उपाय होते हैं पहला तनाव से दूर रहना और दूसरा नींद पूरी लेना. ऐसा कर आप अपने दिमाग के काम को आसान बनाते हैं और यह काफी हद तक इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार हैं.
4. नमक लें कम : बरसात के मौसम में सोडियम की मात्रा को नियंत्रण में रखें. यह हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकते हैं. इसलिए इस मौसम में नमक कम ही लें.
5. फल वही, जो सीजन में है : इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आप वह फल बाजार से घर न लाएं जो सीजन में नहीं है. अपनी डाइट में सीजन फ्रूट्स यानी मौसमी फलों को ही जगह दें. बेमौसम फल कैमिकल या प्रकृति के विरुद्ध जाकर उगाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं