विज्ञापन

गर्मी में बच्चों का टिफिन ऐसे बनाएं सुपरहिट, ये 6 कूल सैंडविच देंगे अलग टेस्ट और ठंडक, बच्चा मांगेगा रोज

Summer Tiffin Ideas: अगर आप भी रोज बच्चों के टिफिन में क्या दें जैसे सवाल से परेशान हो जाते हैं, तो आज हम आपके लिए 6 ऐसे कूल सैंडविच लेकर आए हैं, जो बच्चे का टिफिन खाली करवा देंगे और उसे दिनभर एनर्जेटिक भी रखेंगे.

गर्मी में बच्चों का टिफिन ऐसे बनाएं सुपरहिट, ये 6 कूल सैंडविच देंगे अलग टेस्ट और ठंडक, बच्चा मांगेगा रोज
Summer Tiffin Ideas: बच्चों को टिफिन में दें कूल सैंडविच.

Kids Lunchbox Recipes: गर्मी का मौसम आते ही बच्चों के टिफिन को लेकर हर मां की चिंता बढ़ जाती है. सुबह-सुबह बनाया हुआ खाना दोपहर तक या तो सूख जाता है या फिर बच्चा उसे खाने का मन ही नहीं बनाता. नतीजा, टिफिन आधा या पूरा का पूरा वापस घर आ जाता है. ऐसे में जरूरत है कुछ ऐसा बनाने की जो स्वादिष्ट भी हो, हल्का भी हो और गर्मी में बच्चे को तरोताजा भी रखे. सैंडविच एक ऐसा ऑप्शन है जो जल्दी बनता है और बच्चों को भी बहुत पसंद आता है. अगर आप इसमें थोड़ी क्रिएटिविटी एड कर दें, तो वही सादा सैंडविच बच्चों का फेवरेट बन सकता है. आज हम आपके लिए 6 ऐसे कूल सैंडविच लेकर आए हैं, जो बच्चे का टिफिन खाली करवा देंगे और उसे दिनभर एनर्जेटिक भी रखेंगे.

बच्चों को खिलाएं ये कूल सैंडविच | Serve These Cool Sandwiches to Kids

1. दही सैंडविच

दही सैंडविच गर्मी के लिए परफेक्ट है. इसमें आप ताजे दही में थोड़ा नमक, काली मिर्च और बारीक कटी सब्जियां मिलाकर स्प्रेड तैयार करें. इसे ब्रेड पर लगाएं और हल्का सा टोस्ट कर दें. दही शरीर को ठंडक देता है और पाचन भी बेहतर करता है.

ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे खट्टी सब्जी किस देश में उगती है? टेस्ट करने से पहले 10 बार सोचेंगे

Latest and Breaking News on NDTV

2. ग्रिल्ड वेज पेस्टो सैंडविच

अगर बच्चा थोड़ा अलग स्वाद पसंद करता है, तो यह सैंडविच ट्राई करें. इसमें पेस्टो सॉस, चीज और ग्रिल्ड सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, टमाटर और कॉर्न डालें. यह सैंडविच स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देता है और बच्चे को बोर नहीं होने देता.

3. उबले अंडे का सैंडविच

प्रोटीन से भरपूर यह सैंडविच बच्चों के लिए बहुत हेल्दी है. उबले अंडे को मैश करके उसमें थोड़ा मेयोनीज, नमक और काली मिर्च मिलाएं और ब्रेड पर लगाएं. यह सैंडविच बच्चे को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और एनर्जी देता है.

ये भी पढ़ें: ना गैस, ना बिजली धूप से बनने वाली राई कांजी गर्मियों में किसी टॉनिक से कम नहीं, फटाफट नोट करें रेसिपी

4. वेजिटेबल सैंडविच

यह सबसे आसान और क्लासिक ऑप्शन है. इसमें खीरा, टमाटर, गाजर और पत्तागोभी जैसी सब्जियां डालें और हल्का सा बटर या चटनी लगाएं. फाइबर से भरपूर यह सैंडविच पाचन को बेहतर बनाता है और हल्का रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

5. हंग कर्ड और खीरे का सैंडविच

हंग कर्ड यानी गाढ़ा दही, गर्मी में बेहद फायदेमंद होता है. इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा, नमक और थोड़ा सा चाट मसाला मिलाकर सैंडविच तैयार करें. यह सैंडविच शरीर को हाइड्रेट रखता है और ठंडक पहुंचाता है.

6. चुकंदर और दही का सैंडविच

चुकंदर का रंग और स्वाद बच्चों को आकर्षित करता है. उबले चुकंदर को कद्दूकस करके उसमें दही मिलाएं और ब्रेड पर लगाएं. यह सैंडविच खून बढ़ाने में मदद करता है और देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है.

ये भी पढ़ें: शुगर, सोडा और मसाले के बिना, 2 मिनट में ऐसे बनाएं देसी कोल्ड ड्रिंक, शरीर रहेगा हर समय कूल-कूल

कुछ जरूरी टिप्स:

  • सैंडविच को हमेशा ताजे ब्रेड से बनाएं.
  • ज्यादा मसालेदार चीजें न डालें, ताकि बच्चा आसानी से खा सके.
  • टिफिन में सैंडविच के साथ एक छोटा सा फल भी जरूर रखें.
  • सैंडविच को फॉइल या बटर पेपर में पैक करें, ताकि वह फ्रेश रहे.

अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का टिफिन देकर परेशान हो चुकी हैं, तो इन 6 कूल सैंडविच को जरूर ट्राई करें. ये न सिर्फ बच्चों को पसंद आएंगे बल्कि उनकी सेहत का भी ख्याल रखेंगे.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Tiffin Ideas, Kids Lunchbox Recipes, Cold Sandwiches For Kids, School Tiffin Recipes, Summer Sandwich Ideas, Low Competition, Healthy Summer Lunchbox, No Cook Tiffin Recipes, Refreshing Sandwiches For Kids, Easy Kids Summer Lunch, Tiffin Recipes For Hot Weather, Kids Summer Food Ideas, Cool Lunchbox Recipes, Sandwich Recipes For School, Heat Friendly Tiffin, Picky Eater Lunch Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com