विज्ञापन

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया लंबी उम्र का राज, बस आपको रोज करने होंगे ये 3 काम

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन का कहना है कि थाई की मज़बूती मांसपेशियां ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, दिमाग और दिल की सेहत को बेहतर बनाने और उम्र बढ़ने के साथ सेहतमंद रहने में मदद कर सकती हैं.

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया लंबी उम्र का राज, बस आपको रोज करने होंगे ये 3 काम
क्यों पैरों की मांसपेशियों को मजबूत रखना है सबसे जरूरी.
NDTV

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी माना जाता है. ​अगर आप सोचते हैं कि मजबूत थाई (Thighs) सिर्फ चलने, दौड़ने या जिम में भारी वजन उठाने के लिए जरूरी हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं. पैरों का मजबूत होना सिर्फ आपकी फिटनेस की निशानी नहीं है, बल्कि यह आपकी सेहत को ऐसे कई बड़े फायदे पहुंचाता है जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा.

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के मुताबिक, थाई की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं, अपने दिल को सेहतमंद रख सकते हैं और यहां तक कि अपने दिमाग की ताकत को भी बढ़ा सकते हैं. पैरों की यह ताकत आपको एक लंबी और हेल्दी जिंदगी जीने में मदद करती है. ​हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में दीपशिखा जैन ने बताया कि हमारी थाई की मांसपेशियां शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियों में से एक होती हैं. सेहत को दुरुस्त रखने में इनका बहुत बड़ा रोल होता है. वीडियो में उन्होंने एक बेहद दिलचस्प बात कही, "अगर मैं आपकी न्यूट्रिशनिस्ट होती, तो मैं आपसे अपनी थाई को थोड़ा थिक रखने के लिए कहती, क्योंकि यही आपकी जान बचा सकती है.  

क्यों जरूरी है थाई की मजबूती-

​1. ब्लड शुगर कंट्रोल- 

​दीपशिखा जैन बताती हैं कि जब हमारी थाई की मांसपेशियां बड़ी और मजबूत होती हैं, तो वे शरीर में मौजूद ग्लूकोज को ज्यादा मात्रा में सोख (Absorb) लेती हैं. इससे खाना खाने के बाद अचानक बढ़ने वाला ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. साथ ही, यह शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी सुधारता है, जो डायबिटीज से बचने या उसे कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है.

​2. दिमाग-

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, जिन लोगों के पैर और थाई मजबूत होती हैं, उनका दिमागी स्वास्थ्य (Brain Health) भी बेहतर होता है. मजबूत पैरों वाले लोगों की याददाश्त अच्छी होती है और उनके सोचने-समझने की क्षमता (Cognitive Function) भी लंबे समय तक बेहतरीन बनी रहती है.

​3. दिल- 

​मजबूत पैर आपके दिल यानी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती हैं. दीपशिखा के मुताबिक, पैरों की मजबूत मांसपेशियां दिल की सेहत को सुधारती हैं और शरीर के निचले हिस्से से खून को वापस दिल की तरफ पंप करने में मदद करती हैं. इससे आपके दिल पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और वह सही तरीके से काम करता रहता है, जिससे आप एक लंबी और स्वस्थ जिंदगी जी पाते हैं.

​पैरों को मजबूत कैसे बनाएं? 

​अगर आप भी इन फायदों को पाना चाहते हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन की सलाह है कि आपको अपनी डेली लाइफ में पैरों की एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए. उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में साफ लिखा है, "मजबूत थाई आपको लंबा जीवन जीने में मदद कर सकती हैं. हफ्ते में 2-3 दिन करें ये एक्सरसाइज अपने वर्कआउट रूटीन में स्क्वैट्स, डेडलिफ्ट्स जैसी एक्सरसाइज को शामिल करें.

ये भी पढ़ें- क्या खाने से स्किन खराब होती है? ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन से जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thighs Exercises, Thighs Exercises For Beginners, Thighs Workout
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com