विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

क्या आप भी चेहरे पर लगाते हैं बेसन, तो जान लें इससे होने वाले फायदे

Besan Face Pack: स्किन को ग्लोइंग बनाने ही नहीं चेहरे की गंदगी को साफ रखने में भी मददगार है बेसन का फेस पैक.

क्या आप भी चेहरे पर लगाते हैं बेसन, तो जान लें इससे होने वाले फायदे
Besan Face Pack: चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे.

Besan Face Pack: बेसन भारतीय किचन में आसानी से आपको मिल जाएगा. क्योंकि बेसन से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बेसन सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं बल्कि, स्किन को सुंदर बनाने में भी मददगार है. अगर आप चेहरे पर बेसन लगाते हैं, तो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है. दाग-धब्बों और मुहांसों के इलाज से लेकर बेजान त्वचा को फिर से जीवंत करने तक बेसन फेस पैक कारगर साबित हो सकता है. क्योंकि बेसन में आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बेसन का फेक पैक और किसे करना चाहिए इसे अप्लाई.  

बेसन फेस पैक क्यों लगाना चाहिए? (Why Should Apply Besan Face Pack)

बेसन फेस पैक सामान्य फेस पैक की तरह ही है. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये सभी तरह की स्किन जैसे, ऑयली स्किन, ड्राई में अप्लाई किया जा सकता है. ये चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं बालों में दही लगाने से क्या होता है, इन समस्याओं में है बेहद मददगार

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे- (Benefits Of Besan Face Pack)

बेसन फेस पैक के नियमित उपयोग से गंदगी और अन्य अशुद्धियों को दूर करने में मदद मिलती है, जिससे स्किन पूरी तरह से साफ नजर आती है. यानि स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार है बेसन का फेस पैक. बेसन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों से लड़ते हैं. इतना ही नहीं बेसन में मौजूद एक्सफ़ोलिएटिंग गुण त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं. बेसन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से सूजन और फ़ाइन लाइन्स को कम करने में मददगार है. 

कैसे बनाएं बेसन फेस पैक- (How o Make Besan Face Pack)

बेसन का फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 टी स्पून बेसन लेना है. इसमें आधा नींबू का रस, थोड़ी सी हल्दी और शहद डालकर अच्छे से मिला लें. आप चाहे तो इसमें दही को डालकर भी मिलाकर सकते हैं. इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 10 से 15 मिनट पर रगड़ कर चेहरे को धो लें. 

स्पर्मीसाइडल जेली क्या है और कैसे काम करती है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
These Skin Related Problems Get Rid If You Apply Besan Face Pack, Besan Face Pack, Besan Face Pack Benefits, How To Make Besan Face Pack, Who Should Apply Besan Face Pack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com