विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

क्या आप जानते हैं बालों में दही लगाने से क्या होता है, इन समस्याओं में है बेहद मददगार

Curd For Hai: दही को सिर्फ सेहत ही नहीं बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है. अगर क्या आप भी बालों से जुड़ी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो दही का ऐसे करें इस्तेमाल.

क्या आप जानते हैं बालों में दही लगाने से क्या होता है, इन समस्याओं में है बेहद मददगार
Curd For Hai: बालों में दही लगाने के फायदे.

Curd For Hai: दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दही को सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं सुंदरता को बढ़ाने और बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. दही को बालों में लगाने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्या को दूर कर सकते हैं. आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती है. अगर आप भी बाल टूटने, कमजोर और बेजान बाल और डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बता दें कि दही में मौजूद प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, लैक्टिक एसिड, और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व बालों के लिए फ़ायदेमंद होते हैं. दही लगाने से बालों हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें दही का इस्तेमाल और क्या हैं फायदे.

बालों में दही कैसे लगाएं- (How To Apply Curd On Hair)

बालों में दही लगाने के लिए, आप दही को सीधे बालों पर लगा सकते हैं. या फिर इसमें अलग-अलग चीज़ें मिलाकर भी लगा सकते हैं. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ़ करता है और रूसी कम करता है. एक बाउल में दही लें. इसमें शहद, नींबू, अंडा, या केला, मिला लें. इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर अपने बालों को हल्के शैंपू से धो लें.

ये भी पढ़ें- क्या होते हैं सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण, डॉक्टर से जानें लक्षण, कारण और उपचार

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

बालों में दही लगाने के फायदे- (Balo Mein Dahi Lagane Ke Fayde)

1. स्कैल्प को साफ रखने-

बालो में दही लगाने से स्कैल्प को साफ रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है. 

2. बालों को मजबूत बनाने-

बालों को मजबूत बनाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. दही में मौजूद विटामिन सी और प्रोटीन बालों को मज़बूत करने में मददगार है. 

3. डैंड्रफ के लिए-

अगर आप भी डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि दही में एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो रूसी डैंड्रफ को कम कर सकते हैं.

स्पर्मीसाइडल जेली क्या है और कैसे काम करती है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curd For Hai, What Happens If You Apply Curd On Hair, Balo Mein Dahi Lagane Ke Fayde Balo Mein Dahi Lagane Ka Tarika, Curd Benefits Hindi, Dahi Ke Fayde, Curd For Hair Loss, Curd For Dandfruff, Curd For Scalp, Curd For Hair Fall, Curd For Long Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com