Skin Care: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन हर कोई चाहता है और इसके लिए हम कई तरह के उपाय भी करते हैं, फिर चाहे वो बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स हो या फिर घर पर किए जाने वाले घरेलू नुस्खे. स्किन केयर में एक और चीज जो इन दिनों लोगों के बीच काफी ज्यादा फेमस हो रही है वो है फेस सीरम. स्किन को डैमेज होने से बचाने और उसकी केयर के लिए सीरम का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपके स्किन केयर रूटीन में सीरम नहीं शामिल है तो आप बहुत कुछ मिस कर रही हैं. सीरम स्किन के जुड़ी कई परेशानियों में लाभदायक होता है और साथ ही एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद कर सकता है. बाजार में वैसे तो कई तरह के सीरम मिलते हैं लेकिन ये आपकी स्किन को फायदा पहुंचाएं ऐसा जरूरी नही है. क्या आपको पता है कि आप घर पर भी सीरम बना सकती हैं. इसको घर पर बनाना बहुत ही आसान है और घर पर मौजूद चीजों से ही आप उनको बना सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं घर पर सीरम बनाने का तरीका.
एलोवेरा जेल सीरम ( Aloevera Gel Serum):
हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसका उपयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं. इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्व आपकी स्किन के लिए बेहद लाभकारी हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरे पर लगाएं सब्जियों के छिलके, जवां दिखने में करेंगे मदद साथ ही दमक उठेगा चेहरा
एलोवेरा जेल सीरम बनाने के लिए सामग्री ( Aloevera Gel Serum Ingredients)
एलोवेरा जेल - 2 चम्मच
गुलाब जल - 2 चम्मच
विटामिन ई - 2 कैप्सूल
एलोवेरा सीरम कैसे बनाएं ( How to Make Aloevera Serum):
एलोवेरा सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं फिर इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करें. फिर इसमें विटामिन ई कैप्सूल डालकर मिक्स कर दें. अब इसे एक बोतल में स्टोर कर के रख लें. आपका होममेड फेस सीरम बनकर तैयार है.
कैसें करें यूज ( How to Use Serum):
सीरम लगाने से पहले सबसे पहले अपने फेस को अच्छे से क्लीन कर लें.
इसके बाद सीरम की कुछ बूंद अपने फेस पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. सीरम को कुछ देर तक फेस पर लगा रहने दें. इसके सूख जाने के बाद चेहरे को धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं