Vegetable Peels For Skin : बेदाग और दमकता चेहरा पाने के लिए हम न जाने कितने ही महंगे क्रीम्स और घरेलू प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके चेहरे पर निखार लाने के लिए सब्जियों के छिलके (Vegetable Peels For Skin) ही काफी हैं. यकीन नहीं हो रहा है तो यहां जानें किस तरह सब्जियों के छिलके आपकी स्किन को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं.
आलू के छिलके (Potato peels)
आलू खाना बहुत से लोगों को पसंद है. यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है लेकिन आलू के छिलके और भी गुणकारी हैं. आपकी बेजान त्वचा को खूबसूरत बनाने में आलू के छिलके रामबाण हैं. आलू के छिलकों में विटामिन बी और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे स्किन का डार्कनेस और काले घेरे छूमंतर हो जाते हैं. आलू के छिलकों में पाया जाने वाला पोटेशियम स्किन को हाइड्रेटेड रखता है. इसलिए अगर अगली बार आलू के छिलकें फेंकने जाए तो अच्छी तरह सोच लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खीरे के छिलके (Cucumber peels)
चेहरे की चमक वापस पाने के लिए खीरा के छिलके भी चमत्कारिक रुप से काम करते हैं. खीरे में सूथिंग और रिफ्रेशिंग गुण पाए जाते हैं, जिससे गर्मी के मौसम में ये सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. खीरे के छिलके त्वचा को चमकदार बनाते हैं और सूजन-रेडनेस जैसी समस्या से छुटकारा दिलाते हैं. इनमें मैग्नीशियम और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं. खीरे के छिलके को टोनर, फेस मास्क या एक फ्रेश आई मास्क के तौर पर यूज कर सकते हैं.
गाजर के छिलके (Carrot peels)
गाजर जितना फायदेमंद होता है, उसका छिलका भी उतना ही गुणकारी होता है. गाजर में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है. गाजर के छिलके त्वचा की खूबसूरती के लिए किसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स से कई गुना बेहतर होते हैं. ये छिलके एनवायरमेंटल तनाव और यूवी डैमेज से लड़ने में त्वचा की मदद करते हैं. जिससे चेहरा जवां रहता है और चमकदार भी.
आंवले का जूस Skin की सभी परेशानियों से दिलाएगा राहत, इम्यून सिस्टम भी होता है बूस्ट
कद्दू के छिलके (Pumpkin peels)
कद्दू खाना कई लोगों को पसंद नहीं होता है लेकिन इसका छिलका गजब का फायदेमंद होता है. यह त्वचा को खूबसूरत बनाता है. इसमें नेचुरल एंजाइम पाए जाते हैं, जिससे बेजान त्वचा कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करते हैं और स्किन को ग्लोइंग-स्मूद बनाते हैं. इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए और सी के साथ जिंक त्वचा को आराम देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं